देश की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, टाटा कंसल्टेंसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ भारी नुकसान
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपये घट गया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इसके अलावा कई कंपनियों के मूल्यांकन में बढ़ोतरी भी देखी गई।
- Written By: प्रिया जैस
टीसीएस (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नई दिल्ली: देश की टॉप 10 कंपनियों में पिछले सप्ताह कई बड़ी कंपनियों की बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी तो वहीं भारतीय स्टेट बैंक सहित कई कंपनियों के पूंजीकरण में बढ़ोतरी देखी गई। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपये घट गया।
इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख के अनुरूप प्रमुख कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 307.09 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 पर आ गया।
टाटा कंसल्टेंसी का मूल्यांकन घटा
देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन कम हुआ है। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 35,638.16 करोड़ रुपये कम होकर 15,01,723.41 करोड़ रुपये रहा।
सम्बंधित ख़बरें
फोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
Bharti Airtel: अफ्रीका में बढ़ेगा एयरटेल का दबदबा, कंसोलिडेशन के लिए शेयरधारकों से मिली मंजूरी
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21,351.71 करोड़ रुपये घटकर 18,55,366.53 करोड़ रुपये पर रहा।
आईटीसी का मूल्यांकन भी घटा
वहीं इसके अलावा आईटीसी का मूल्यांकन भी घट गया। इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड का मूल्यांकन 18,761.4 करोड़ रुपये घटकर 6,10,933.66 करोड़ रुपये जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का बाजार पूंजीकरण 16,047.71 करोड़ रुपये घटकर 6,53,315.60 करोड़ रुपये रहा।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले हफ्ते में घटा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,946.62 करोड़ रुपये घटकर 6,00,179.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 11,363.35 करोड़ रुपये घटकर 8,61,696.24 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें- ‘भारत में बेचो, चीन में खरीदो’ की रणनीति अपना रहे FPI, अक्टूबर में शेयर बाजार से निकाले करोड़ों रुपये
साथ ही एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,998.16 करोड़ रुपये घटकर 12,59,269.19 करोड़ रुपये रहा।
इनमें देखी गई बढ़ोतरी
हालांकि, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 26,330.84 करोड़ रुपये बढ़कर 9,60,435.16 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं इन्फोसिस का एमकैप में भी बढ़ोतरी देखी गई। इन्फोसिस का एमकैप में 6,913.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,03,440.41 करोड़ रुपये।
बढ़ोतरी में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण भी आगे रहा। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,034.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,13,968.95 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें- भारत के बाहर धाक जमाने की तैयारी में है हुंडई मोटर, जल्द ही 4 नई EV लॉन्च करने का बना रही प्लान
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
