-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Hyundai Motor India Will Explore Opportunity To Export Electric Vehicles From India
भारत के बाहर धाक जमाने की तैयारी में है हुंडई मोटर, जल्द ही 4 नई EV लॉन्च करने का बना रही प्लान
- Written By: प्रिया जैस
जल्द ही हुंडई मोटर नए वाहन लौंच करने की तैयारी कर रही है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड भारत के बाद अब विदेश में भी अपनी धाक बनाना चाहता है। वे इलेक्ट्रिक वाहनों को बाहरी देशों में निर्यात करने के लिए अवसर खोज रहा है।

हुंडई मोटर्स (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: जल्द ही हुंदै मोटर नए वाहन लौंच करने की तैयारी कर रहा है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अब चाहता है कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों को बाहरी देशों में निर्यात करें। इसके लिए हुंदै मोटर इंडिया लि. आगामी नई इलेक्ट्रिक वाहनों को देश से अन्य बाजारों में निर्यात करने के अवसर खोज रही है।
ये उत्पादन केंद्र के रूप में उभरते बाजारों के लिए अपनी स्थिती को बेहतर बनाना चारता है इसके लिए कंपनी ये कदम उठा रही है। इसकी जानकारी कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरूण गर्ग ने दी। जल्द ही भविष्य में कंपनी चार नई इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में लाने का प्लान बना रही है। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही तक उसकी लोकप्रिय स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्रेटा का इलेक्ट्रिक संस्करण भी शामिल है।
80 से अधिक देशों में निर्यात
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरूण गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम उभरते बाजारों के लिए एक बहुत मजबूत उत्पादन केंद्र हैं। हम 80 से अधिक देशों को निर्यात कर रहे हैं। जहां तक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) का सवाल है, यह निश्चित रूप से मांग पर निर्भर करेगा। कंपनी जो भी उत्पाद भारत में पेश करती है, हम उसे उसे अन्य बाजारों में निर्यात करने को लेकर गौर करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
9 जून को भारत में लॉन्च होगी पहली Plug-in Hybrid SUV, 1000KM तक की रेंज से बढ़ेगी Creta-Fortuner की टेंशन
कम बजट में SUV का सपना पूरा, Hyundai Exter 2026 लॉन्च, नए फीचर्स देखकर कार लवर्स होगे खुश
Hyundai Verna Facelift लॉन्च: मिडिल क्लास हो जाएगा खुश या पड़ेगा महंगा? जानिए नई Verna में क्या बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बोला मोदी सरकार पर हमला, वित्त मंत्री की चुप्पी पर उठाएं सवाल
उनसे पूछे गया कि क्या कंपनी भविष्य में यहां पेश होने वाली अपनी इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात करेगी, इस पर तरूण गर्ग ने कहा, ‘‘ईवी के निर्यात के संदर्भ में यह बुनियादी ढांचे पर निर्भर करेगा। यह मांग पर निर्भर करेगा। लेकिन यह सही है कि आने वाले समय में हम इस मामले में उपलब्ध अवसरों पर गौर करेंगे।”
ग्राहकों को ढूंढेंगी कंपनी
इस बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये उत्पाद मुख्य रूप से भारतीय बाजार के लिए हैं…हमारी रणनीति हमेशा यह रही है कि उत्पादों को भारतीय बाजारों के केंद्र में रखा जाए ताकि पैमाने की मितव्ययिता हासिल की जा सके।”
तरूण गर्ग ने कहा, ‘‘जैसा कि कंपनी ने पूर्व में किया है, वह अन्य उभरते बाजारों में अवसर तलाशेगी जहां भारत के ग्राहकों जैसी पसंद है।”
इन देशों हो सकता है निर्यात
उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर, हम भारत में जो भी उत्पाद तैयार करते हैं, वे अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लातिन अमेरिका, मध्य अमेरिका, एशिया जैसे उभरते बाजारों के लिए बहुत उपयुक्त होते हैं। इसीलिए, हमारे लिए ईवी को निर्यात करने पर विचार करना बहुत स्वाभाविक है।”
यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ मेहनत के बाद अब इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया बंपर ऑफर
गर्ग ने कहा कि हुंदै न केवल ईवी ला रही है, बल्कि संपूर्ण परिवेश भी विकसित कर रही है। कंपनी वर्तमान में लगभग 45 लाख रुपये की कीमत वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी आईओएनआईक्यू5 बेचती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hyundai motor india will explore opportunity to export electric vehicles from india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Jul 15, 2026 | 09:03 AMग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
Jul 15, 2026 | 08:54 AMIndia UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Jul 15, 2026 | 08:45 AMShehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














