-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mahindra Mahindras Fourth Quarter Net Profit
महिद्रा एंड महिंद्रा की गई बल्ले-बल्ले, चौथी तिमाही में हुई जबरदस्त कमाई
- Written By: अपूर्वा नायक
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मार्च तक की तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ये पता चला है कि कंपनी को चौथी तिमाही में शानदार प्रॉफिट हासिल हुआ है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी वित्त रिपोर्ट जारी की है। इस फाइनेंशियल रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि पिछले वित्त वर्ष को खत्म होने वाली चौथी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 13.34 प्रतिशत की बढ़त हुई है और इस बढ़त के साथ ये 3,541.85 करोड़ रुपये रहा है। व्हीकल और एग्री डिवाइस सेगमेंटस के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कंपनी के प्रॉफिट में भारी बढ़त हुई है। कंपनी ने शेयर मार्केट को इस बात की जानकारी दी है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,124.94 करोड़ रुपये का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की इंटीग्रेटेड ऑपरेटिंग इनकम 42,585.67 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 35,373.34 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 39,113.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 32,172.17 करोड़ रुपये था।
तिमाही के दौरान कंपनी की कुल व्हीकल सेल्स 18 प्रतिशत तक बढ़कर 2,53,028 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,15,280 यूनिट थी। जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी की ट्रैक्टर सेल्स 87,138 यूनिट रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 71,039 यूनिट थी। इस तरह तिमाही के दौरान कंपनी की ट्रैक्टर सेल्स 23 प्रतिशत बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
कंपनी का 31 मार्च, 2025 को खत्म पूरे वित्त वर्ष के लिए इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट 14,073.17 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 12,269.82 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का इंटीग्रेटेड रेवेन्यू बढ़कर 1,58,749.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1,38,279.30 करोड़ रुपये था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एमएंडएम लिमिटेड के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ और एमडी अनीश शाह ने कहा है कि हमने पिछले वित्त वर्ष में शानदार एक्सीक्यूशन के दम पर मजबूत बढ़त हासिल की है। व्हीकल और एग्री डिवाइस सेगमेंट का प्रॉफिट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि टेकमहिंद्रा ग्राहक और मार्जिन विस्तार को मजबूत करने के अपने दोहरे उद्देश्यों की दिशा में सराहनीय प्रगति कर रही है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 25.30 रुपये प्रति शेयर के आखिरी डिविडेंड की सिफारिश की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mahindra mahindras fourth quarter net profit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
Jul 07, 2026 | 08:22 PMWayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
Jul 07, 2026 | 08:21 PMEXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
Jul 07, 2026 | 08:03 PM1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Jul 07, 2026 | 08:02 PMBengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Jul 07, 2026 | 08:00 PMकाबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














