महंगाई की जोरदार मार! LPG सिलेंडर आज से महंगा, चेक करें नई कीमत
तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है।आज यानी 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां आज सितंबर महीने की पहली ही तारीख है, वहीं आज 1 सितंबर 2024 को सुबह-सुबह LPG गैस सिलेंडर पर महंगाई की जोरदार मार लगी है। जी हां, अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमतों में इ्जाफा कर दिया है।
लेकिन इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ही फिर बदले हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर अभी भी पहले जैसी ही हैं. ऐसे में आज रविवार 1 सितंबर से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है. इसके साथ ही अब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की राजधानी दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,691.50 रुपये हो गई है।
Oil marketing companies have revised the prices of commercial LPG gas cylinders. The rate of 19 KG commercial LPG gas cylinders has been increased by Rs 39 in Delhi with effect from September 1. Delhi retail sales price of 19kg commercial LPG cylinder is Rs 1,691.50 from today. pic.twitter.com/qiJTAucOOc — ANI (@ANI) August 31, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
जानें नई कीमतें
जानकारी दें कि नई कीमतें लागू होने के बाद जहां अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में इसकी नई कीमत 1802.50 रुपये, मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1644 रुपये और चेन्नई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1855 रुपये हो चुकी है। वहीं, घेरलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह पुरानी कीमतों पर ही बिकेगा।
यहां पढ़ें – महायुति में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा, ‘रामगिरी’ में CM शिंदे, फडणवीस-पवार और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें
घेरलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव न होते हुए, राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। वहीं कोलकता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है। इसके साथ ही मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में इसका रेट 818.50 रुपये है।
यहां पढ़ें – हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव होने पर बोले मनीष सिसोदिया, बीजेपी पर साधा निशाना
जानकारी दें कि हर महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार समायोजन हो सकता है।अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे विभिन्न कारकों की इन मूल्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तेल विपणन कंपनियों ने कीमतों में हुए इन बदलावों के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है।
