Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आजादी के 9 साल बाद इसी दिन हुई थी एलआईसी की शुरूआत, 1956 के दिन की गई थी स्थापना

आज ही के दिन भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की स्थापना हुई थी। साथ ही आज के दिन का इतिहास कई और अहम कारणों से भी खास है, क्योंकि 1964 में आज के ही दिन इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई थी ।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 01, 2024 | 11:35 AM

भारतीय जीवन बीमा निगम ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की स्थापना आज ही के दिन की गयी थी। अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के 9 साल बाद 1 सितंबर के दिन ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ जैसी असरदार टैगलाइन के साथ एलआईसी की शुरूआत की गई थी। इस संस्था का उद्देश्य देश के लाखों लोगों को बीमा सेवाओं के लिए किया गया था।

यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरों ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने-लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी-मोटी किताबें हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान

मुंबई में सड़क कांक्रीटीकरण के फेज-3 को रोकने की मांग, विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र

Sonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’

Dhar Bhojshala Verdict: CM मोहन यादव ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत; बताया सांस्कृतिक न्याय का क्षण

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।
1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं।
1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फादर कामिल बुल्के का जन्म।
1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहर में भारी तबाही मचाई।
1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
1947 : भारतीय मानक समय की शुरुआत की गई।
1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।
1964 : इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई।
1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्ष-विराम रेखा को पार किया।
2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पंघाल ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरऑल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। 2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Life insurance corporation of india was established on this day in 1956

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 11:35 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.