-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Jsw Steel Major Relief From Supreme Court Why Are Shares Sluggish
JSW Steel को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इस कंपनी के अधिग्रहण को मंजूरी; फिर भी सुस्त पड़े शेयर
- Written By: मनोज आर्या
JSW Steel: इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की दो न्यायाधीशों वाली बेंच ने JSW के प्लान को रोक दिया था और कंपनी को लिक्विडेट करने का आदेश दिया था। अब CJI की बेंच ने वह आदेश पलटकर JSW के पक्ष में फैसला दिया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
JSW Steel Share Price: जेएसडब्ल्यू स्टील को आज 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। अदालत ने भूषण पावर एंड स्टील (BPSL) के अधिग्रहण से जुड़ा अपना पुराना आदेश पलट दिया है। इसको बाद अब JSW Steel को BPSL के 20000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने पहले के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें दिवालिया हुई BPSL को लिक्विडेट करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, इस खबर के बावजूद कंपनी के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 1 फीसदी टूटकर 1137.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
सीजेआई बीआर गवई की बेंच ने JSW Steel के 19700 करोड़ रुपये के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी। कोर्ट ने कहा कि JSW ने IBC (Insolvency & Bankruptcy Code) के तहत सफल रिजॉल्यूशन अप्लिकेंट बनने की सभी शर्तें पूरी की हैं। CJI का कहना कि अगर हम NCLT और NCLAT के लगातार फैसलों को पलट देंगे, तो इसका गंभीर परिणाम होगा। इससे आपदा जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
कोर्ट ने कंपनी के प्लान को रोक दिया था
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की दो न्यायाधीशों वाली बेंच ने JSW के प्लान को रोक दिया था और कंपनी को लिक्विडेट करने का आदेश दिया था। अब CJI की बेंच ने वह आदेश पलटकर JSW के पक्ष में फैसला दिया। इस फैसले के बाद JSW Steel अब ₹20000 करोड़ में Bhushan Power & Steel का अधिग्रहण कर सकता है। यह डील JSW को पूर्वी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में Creditors की ₹6100 करोड़ अतिरिक्त मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) का उद्देश्य कंपनी को सुधारना था, और JSW को इसके लिए दंडित नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर पुराने मालिकों के दावे मान लिए जाते, तो नतीजे गंभीर होते। JSW ने Bhushan Power and Steel में भारी निवेश कर उसे लाभकारी बनाया और हजारों लोगों को रोजगार दिया। कोर्ट ने कहा कि JSW के वित्तीय प्लान का सम्मान होना चाहिए।
राहत के बावजूद शेयरों में क्यों है सुस्ती?
मार्केट को पहले से ही उम्मीद थी कि JSW Steel को Bhushan Power & Steel का अधिग्रहण करने की अनुमति मिलेगी। NCLT और NCLAT दोनों ने पहले ही JSW के प्लान को मंजूरी दी थी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल इन फैसलों को पुष्टि करने जैसा था। इसके अलावा, शेयर पहले ही मई से 15% ऊपर थे। जब मई में विवाद शुरू हुआ था, तब शेयर ₹1000 से नीचे थे, और तब से शेयर पहले ही काफी बढ़ चुके थे।
ये भी पढ़ें: Share Market Crash: 5 दिन में 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 25,000 के नीचे निफ्टी; ये 4 कारण बने काल
क्या है पूरा मामला?
भूषण पावर एंड स्टील पहले कर्ज और वित्तीय परेशानियों के कारण घाटे में चला गया था और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत इसका समाधान किया गया। 2021 में JSW Steel ने इसमें 49% हिस्सेदारी खरीदी और अक्टूबर तक इसे 83% तक बढ़ा लिया, कंपनी को लाभकारी बनाया और हजारों लोगों के लिए रोजगार दिया।
Jsw steel major relief from supreme court why are shares sluggish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? अग्रिम जमानत याचिका पर पटना कोर्ट का फैसला आज
Jul 10, 2026 | 11:11 AMभाई नाना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार
Jul 10, 2026 | 11:10 AMगोंदिया में गणवेश वितरण में बड़ी लापरवाही; किसी को छोटा तो किसी को मिला बड़ा साइज, 74 हजार छात्र परेशान
Jul 10, 2026 | 11:03 AMनागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:50 AMगड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Jul 10, 2026 | 10:50 AMRajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Jul 10, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














