-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Crash Sensex Drops 1800 Points In 5 Days
Share Market Crash: 5 दिन में 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 25,000 के नीचे निफ्टी; ये 4 कारण बने काल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: शुक्रवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। इसी के साथ पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स में कुल 1,854 अंक की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान निफ्टी-50 में 533 अंक की गिरावट दिखी।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में गुरुवार को लगातार पांचवें ट्रेड सेशन में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। इसी के साथ पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन सेंसेक्स में कुल 1,854 अंक या 2.2 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान एनएसई निफ्टी-50 में 533 अंकों या 2.1 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ब्रांडेड दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का घोषणा कर चुक हैं। इस खबर का भी शेयर बाजार की चाल पर नेगेटिव असर डाल रहा है। इसके चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स शुक्रवार को 2.5 फीसदी से ज्यादा गिर गया।
सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के 4 अहम कारण
लिक्विडिटी की कमी: इक्विनॉमिक्स रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर जी. चोक्कालिंगम के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार पर दबाव बन रहा है। इससे लिक्विडिटी की समस्या खड़ी हो रही है। आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर 2025 से लेकर अब तक के चार ट्रेडिंग सेशन में विदेशी निवेशकों शेयर बाजार से 321.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
आईपीओ की भरमार: इसकी वजह से निवेशक अपना पैसा बचाकर रख रहे हैं। चोक्कालिंगम का मानना है कि निवेशक आगामी आईपीओ में पैसा लगाने के लिए पूंजी सुरक्षित रख रहे हैं। मैन बोर्ड कैटेगरी में 30 सितंबर 2025 तक कुल 14 आईपीओ निवेश के लिए खुले रहेंगे।
H-1B वीजा ने बढ़ाई टेंशन
पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा प्रोग्राम में बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। इसके तहत H-1B वीजा एप्लिकेशन फीस को 2,000–5,000 डॉलर से बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दिया गया है। यह एक बार का भुगतान होगा और 21 सितंबर से लागू हो गया है। इस घोषणा के बाद से भारतीय आईटी स्टॉक्स पर दबाव बना हुआ है। निफ्टी आईटी इंडेक्स पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन्स में 6 फीसदी से अधिक गिर चुका है।
अमेरिकी टैरिफ से बढ़ी बेचैनी
अगस्त में ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया। इससे कुल टैरिफ दर बढ़कर 50 फीसदी हो गई। 7 अगस्त से लागू यह टैरिफ उन 70 देशों पर भी लगाया गया, जिन पर अमेरिका ने समान कदम उठाए। इन टैरिफ्स को भारत के रूस से तेल और हथियार खरीदने के जवाब में देखा गया। अमेरिका ने 21 दिनों की बातचीत की अवधि भी दी थी। लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के इस घोषणा से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 354 अंकों की गिरावट; निवेशकों का बुरा हाल
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया
बुधवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय रुपया कमजोर रहा और यह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर के पास पहुंच गई। बुधवार को रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 88.73 पर खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 88.76 तक आ गया। इस साल अब तक रुपया 3.68 फीसदी गिर चुका है। रुपया गिरने से निर्यातकों को फायदा हो, लेकिन यह महंगाई का खतरा भी बढ़ा सकता है।
Share market crash sensex drops 1800 points in 5 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














