-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indigo Earns 62 Percent Profit In
चौथी तिमाही में IndiGo की हुई बल्ले-बल्ले, कंपनी ने कमायी जबरदस्त प्रॉफिट
- Written By: अपूर्वा नायक
देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो एयरलाइंस को चौथी तिमाही में जबरदस्त लाभ हुआ है। इंडिगो के द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कंपनी को 62 प्रतिशत तक का प्रॉफिट हासिल हुआ है।

इंडिगो एयरलाइंस (फोटो- सोशल मीडिया)
एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के महीने का नेट प्रॉफिट के आंकड़ें में 62 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ इंडिगो का नेट प्रॉफिट 3,068 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान इंडिगो का नेट प्रॉफिट 1,894.8 करोड़ रुपये था।
बुधवार को कंपनी की ओर से दिए गए बयान में ये बताया गया है कि ये इंडिगो की चौथी तिमाही का अब तक का सबसे ज्यादा प्रॉफिट है। जिसके बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है।
कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में इंडिगो के पैसेंजर्स की संख्या में 19.6 प्रतिशत की बढ़त हुई है और इस बढ़त के साथ ये संख्या बढ़कर 3.19 करोड़ हो गई है। ऑपरेशंस से कंपनी को 22,152 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है यानी कि इसमें भी 24 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 17,825 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
100 डिविडेंड का ऐलान
साथ ही इंडिगो ने बयान में ये भी कहा है कि महाकुंभ के अवसर पर एयर ट्रैवल की मजबूत डिमांड और स्ट्रेटेजी पर अमल करने से पिछले वित्त वर्ष के लिए इंडिगो का नेट प्रॉफिट 7,258.4 करोड़ रुपये रहा था। विदेशी मुद्रा विनिमय के असर के बावजूद भी इंडिगो ने 8,867.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
अब मनोज अवस्थी संभालेंगे क्लियरट्रिप की कमान, कंपनी ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रुप में चुना
इंडिगो की ओर से बयान में ये भी कहा गया है कि मार्च तिमाही के लिए इंडिगो का नेट प्रॉफिट 3,067.5 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक कंपनी की किसी भी चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा है। मार्च तिमाही में इंडिगो की पैसेंजर टिकट इनकम में 25.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ ये 19,567.3 करोड़ रुपये हो गई, जबकि बाकी इनकम 25.2 प्रतिशत बढ़कर 2,152.5 करोड़ रुपये हो गई। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में एयरलाइन ने टोटल 11.8 करोड़ लोगों को यात्रा करवाई।
Indigo earns 62 percent profit in q4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMइम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
Jul 11, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














