- Hindi News »
- Business »
- Indias Unemployment Rate Declined In The October December Quarter
बेरोजगारी के मोर्चे पर बड़ी राहत! अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गिरा ग्राफ, क्या सुधर रही है इकोनॉमी की सेहत?
Unemployment Rate: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार में वृद्धि देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्वरोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर के दौरान बढ़ी है।
- Written By: मनोज आर्या

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Unemployment Rate In India: भारत में 15 साल और उससे ऊपर के लोगों में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले कम हो गई है। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए डेटा में दी गई। आधिकारिक आंकड़ों में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2025 में घटकर 4 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही में 4.4 प्रतिशत थी। यह गिरावट ग्रामीण पुरुष और महिला दोनों के लिए बेरोजगारी दर में कमी के कारण हुई।
15 वर्ष और उससे अधिक आयु के शहरी व्यक्तियों की बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 6.9 प्रतिशत की तुलना में घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई। यह गिरावट शहरी पुरुषों की बेरोजगारी दर में कमी के कारण हुई, जो जुलाई-सितंबर के आंकड़े 6.2 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर-दिसंबर 2025 में 5.9 प्रतिशत हो गई।
कामकाजी लोगों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
अक्टूबर-दिसंबर के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एलएफपीआर) बढ़कर 55.8 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही के 55.1 प्रतिशत से अधिक है। यह रोजगार में वृद्धि को दर्शाता है। 5 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की एलएफपीआर में अक्टूबर-दिसंबर 2025 में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और यह 34.9 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान यह 33.7 प्रतिशत थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
दुनिया में ईंधन की कीमतों में आग, भारत में 3 रुपये की वृद्धि, जानें ग्लोबल आंकड़ों के मुकाबले कहां खड़ा है देश
रोजगार का एक अन्य सूचक, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर), जुलाई-सितंबर 2025 में 52.2 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर-दिसंबर 2025 में 53.1 प्रतिशत हो गया। अप्रैल-जून 2025 से अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का ग्रामीण डब्ल्यूपीआर दोनों लिंगों में लगातार बढ़ता रहा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ा स्वरोजगार
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वरोजगार में वृद्धि देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्वरोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर के दौरान बढ़कर 63.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही में 62.8 प्रतिशत थी। शहरी क्षेत्रों में इसी आयु वर्ग के स्वरोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 39.7 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 39.3 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें: सोना खरीदने-बेचने वाले सावधान! टैक्स के ये 3 नियम नहीं जाने, तो मुनाफे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
कृषि सेक्टर से लोगों को मिला रोजगार
कृषि क्षेत्र ग्रामीण रोजगार में अपना दबदबा बनाए रखने में सफल रहा, इस तिमाही के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के नियोजित व्यक्तियों में से 58.5 प्रतिशत कृषि क्षेत्र से संबंधित थे, जो पिछली तिमाही के 57.7 प्रतिशत से अधिक है।
Indias unemployment rate declined in the october december quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
May 17, 2026 | 11:08 AMCentral Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














