- Hindi News »
- Business »
- Indias Employment Rate For Financial Year 2023 24
बेरोजगारी के दावों को आरबीआई की रिपोर्ट ने किया खारिज, भारत में बढ़ा रोजगार
भारतीय रिजर्व बैंक ने रोजगार को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें रोजगार दर के आंकड़ों की जानकारी मिली है। भारत में वित्त वर्ष 2023-24 की रोजगार दर 6 प्रतिशत रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय रिजर्व बैंक ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने रोजगार को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें जानकारी दी गई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में कुल 46.7 मिलियन अधिक नौकरियां बढ़ी है। हालांकि निजी सर्वेक्षणों से मिले आंकड़ों के अनुसार इसकी संख्या कई गुना ज्यादा बढ़ी है। निजी सर्वे में कहा गया था कि भारत में उच्च बेरोजगारी दर है।
रोजगार दर 6 प्रतिशत
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि वित्त वर्ष 2023-24 में रोजगार दर 6 प्रतिशत रही है, ये जानकारी उद्योग स्तर की उत्पादकता और रोजगार को मापने के बाद पता चली है। हालांकि वित्त वर्ष 2022-23 में यहीं रोजगार दर 3.2 प्रतिशत रही थी।
आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2023-24 में कुल रोजगार 643.3 मिलियन था, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये आंकड़ा 596.7 मिलियन रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक देश का केंद्रीय बैंक है। देश की उत्पादकता और रोजगार के स्तर का अनुमान लगाने के भारतीय रिजर्व बैंक सरकार के राष्ट्रीय खातों और श्रम मंत्रालय के डेटा का इस्तेमाल करता है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती
ILO की नई रिपोर्ट: 2025 की बाढ़ से Pakistan में 33 लाख नौकरियां प्रभावित, कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान
बैंक फ्रॉड हुआ तो घबराएं नहीं! RBI ला रहा है मुआवजे का नया नियम, अब ग्राहकों को वापस मिलेगा डूबा हुआ पैसा
रिजर्व बैंक नियमित रुप से जारी करता है आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा रोजगार से संबंधित आंकड़ों की रिपोर्ट नियमित रूप से जारी की जाती है। इस रिपोर्ट में पारंपारिक रुप से केवल ऐतिहासिक संख्याएं ही दर्शायी जाती है। हालांकि सोमवार को जारी इस रिपोर्ट के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि उन्होंने जो जानकारी उपलब्ध है उसी के आधार पर पहली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए देश की कुल अर्थव्यवस्था के उत्पादकता का अनुमान लगाने की कोशिश की है।
महंगाई और बेरोजगारी को बताया कारण
कुछ विशेषज्ञों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को कम सीटें मिलने के कारण नौकरियों में कमी आयी है। साथ ही महंगाई में बढ़त होने के कारण भी रोजगार दर में बढ़त देखने को मिल रही है, ऐसा कहा जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को बहुमत हासिल नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें बहुमत के लिए अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
निजी सर्वे में अक्सर बताया जाता है कि देश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की इस रिपोर्ट ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।
Indias employment rate for financial year 2023 24
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMअकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:30 AMकल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














