Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 80,000 के स्तर से फिसला

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 79,996.60 पर बंद हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

  • Written By: अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jul 05, 2024 | 05:33 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार को निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में नया रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है। शेयर बाजार बंद होने से पहले अच्छा प्रदर्शन कर रहे सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक, टाइटन के साथ ही एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों के शेयरों पर इसका सीधा असर पड़ा।

एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को लगातार तीसरे सत्र में नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, लेकिन रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रहा बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ फिर से 80,000 के स्तर से नीचे आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 79,996.60 पर बंद हुआ। हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,323.85 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

AI के बढ़ते असर से आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

Share Market: शेयर बाजार में भूचाल…औंधे मुंह गिरा IT सेक्टर, सेंसेक्स 772 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट

Share Market Crash: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 155 अंक टूटकर, निफ्टी में भी गिरावट

Reliance Share Crash: रिलायंस के शेयरों में मची तबाही, निवेशकों के 68 हजार करोड़ स्वाहा, जानें बड़ी वजह

इन शेयरों में आयी तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

ये भी पढ़ें- प्याज के दाम पर ऐसे नकेल कसेगी सरकार, कई शहरों में 50 के पार पहुंचा प्याज

छोटी कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू बाजार में मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार हुआ, जिसमें बैंक क्षेत्र का दबदबा रहा। जून तिमाही में शीर्ष बैंकों की जमा वृद्धि में तिमाही आधार पर गिरावट आने से चिंता और बढ़ गई।’

नायर ने कहा कि मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और संबंधित बीएसई सूचकांकों ने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ। एशिया के अन्य बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहे।

ये भी पढ़ें- महंगी हो रही है वेज थाली, क्रिसिल की रिपोर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह

सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र में 62.87 अंकों की बढ़त के साथ 80,049.67 पर बंद हुआ था, जो इसका उच्चतम स्तर है। निफ्टी भी 15.65 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 24,302.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 2,575.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Indian share market live update today nifty hits new record sensex fall

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 05:33 PM

Topics:  

  • Indian Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.