-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Vegetarian Thali Prices Rise 10 In June Due To Surge In Onion Tomato Prices
महंगी हो रही है वेज थाली, क्रिसिल की रिपोर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह
- Written By: किर्तेश ढोबले
क्रिसिल की मासिक रिपोर्ट ‘रोटी राइस रेट' के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत जून में औसतन 10 प्रतिशत तक बढ़ गई। जबकि ब्रॉयलर मुर्गे की कीमत में गिरावट से मांसाहारी भोजन की लागत में कमी आई है।

महंगी हो रही है वेज थाली (फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में जून महिने में और उछाल आ गया है। इससे खाना और महंगा हो गया है। बताया जा रहा है किशाकाहारी थाली की कीमत जून में औसतन 10 प्रतिशत तक बढ़ गई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मासिक रिपोर्ट ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट से सामने आई है।
क्रिसिल की मासिक रिपोर्ट ‘रोटी राइस रेट’ के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत जून में औसतन 10 प्रतिशत तक बढ़ गई, इसकी प्रमुख वजह प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में आई तेजी रही। रोटी राइस रेट के अनुसार ब्रॉयलर मुर्गे की कीमत में गिरावट से मांसाहारी भोजन की लागत में कमी आई है।
महंगा हुआ शाकाहारी खाना
इसमें कहा गया कि शाकाहारी थाली की कीमत जून में 10 प्रतिशत बढ़कर 29.4 रुपये प्रति थाली हो गई, जो जून 2023 में 26.7 रुपये थी। मई 2024 में यह 27.8 रुपये थी। शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर तथा आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल है। रिपोर्ट में शाकाहारी थाली की कीमत में कुल वृद्धि का कारण टमाटर की कीमतों में 30 प्रतिशत, आलू में 59 प्रतिशत और प्याज में 46 प्रतिशत की वृद्धि को बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वेज थाली स्थिर पर नॉन-वेज थाली के गिरे दाम, मार्च महीने की ‘थाली इंडेक्स’ जारी; क्या आपकी जेब पर कम हुआ बोझ?
महंगाई के मोर्चे पर मिली बड़ी राहत, नवंबर में सस्ती हुई घर की बनी थाली; जानें कितनी कम हुई लागत
मई में सस्ती हुई घर की शाकाहारी थाली, नॉन वेज थाली के भी घटे दाम
घर वाली शाकाहारी और बाहर वाली मांसाहारी थाली दोनों के बढ़े भाव, क्रिसिल ने जारी की रिपोर्ट
बेमौसम बारिश के कारण आलू की पैदावार हुई कम
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, प्याज के मामले में रबी की फसल के रकबे में भारी गिरावट से आवक कम रही, जबकि मार्च में बेमौसम बारिश के कारण आलू की पैदावार कम हुई। कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में उच्च तापमान के कारण ग्रीष्मकालीन फसल में संक्रमण होने से टमाटर की आवक पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत कम हुई।
13 फीसदी बढ़ी चावल की कीमत
रिपोर्ट में कहा गया, इसके अलावा रकबे में कमी के कारण चावल की कीमतों में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप आवक कम रही। प्रमुख खरीफ महीनों में सूखे के कारण दालों की कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
मांसाहारी थाली हुई सस्ती
मांसाहारी थाली की कीमत जून में घटकर 58 रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसकी कीमत 60.5 रुपये थी। मई में इसकी कीमत 55.9 रुपये प्रति थाली थी। इसमें सामग्री शाकाहारी थाली के समान होती हैं, लेकिन दाल की जगह चिकन होता है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में ब्रॉयलर मुर्गे की कीमत में करीब 14 प्रतिशत की कमी, अधिक आपूर्ति और चारे की कम लागत के कारण मांसाहारी थाली की लागत में कमी आई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Vegetarian thali prices rise 10 in june due to surge in onion tomato prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














