अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
Share Market Update: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 161 अंकों के उछाल के साथ खुला, जबकि निफ्टी 23,964 पर पहुंचा।
- Written By: अक्षय साहू
शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हपता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता को लेकर मिल रहे सकारात्मक संकेतों का असर बाजार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। निवशेक दोनों देशों की डील से खुश हैं।
शुक्रवार (29 मई) को शेयर बाजार में खरीदारी की माहौल बना हुआ है। दोनों प्रमुख सूचकांकों ने भी अच्छी शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स 161.66 अंकों उछाल के साथ 76,029.45 पर खुला है, जबकि एनएसई निफ्टी में 57.15 अंकों की तेजी के साथ 23,964 पर कारोबार कर रहा है।
आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में था।
सम्बंधित ख़बरें
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
CEAT को पहली तिमाही में लगा बड़ा झटका! मुनाफा 96% घटा, शेयर बाजार में मची बिकवाली की लूट
Share Market: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, हरे निशान के साथ खुला बाजार; आईटी शेयरों ने भरी लंबी उड़ान
शेयर बाजार में सुस्ती, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 0.50% फिसला
हालांकि,मार्केट कैप की बात करें तो, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18 अंक की मामूली मजबूती के साथ 62,578 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 18,345 पर था।
सेंसेक्स में आईटी कंपनियों का जोर
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एचयूएल और टाइटन गेनर्स थे। भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हालांकि, शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे। डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ और नैस्डैक 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान में शांति के लिए बातचीत आगे बढ़ना है।
यह भी पढ़ें- RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?
100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल
इस कारण से कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 87.88 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत की गिरावट 91.94 डॉलर प्रति औंस पर था।
