-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Sensex May Give 13 Percent Return Next Year Expected To Touch 94000 Level
अगले साल शेयर बाजार से मोटी कमाई का मौका, 94,000 तक पहुंचेगा सेंसेक्स; HSBC ने बढ़ा दी रेटिंग
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: हांगकांग एवं शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) का कहना है कि रुख में यह बदलाव बेहतर बाजार मूल्यांकन, अनुकूल सरकारी पहलों और घरेलू निवेशकों की लगातार बढ़ती भागीदारी के कारण है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Sensex Outlook For Next Year: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स इस साल सपाट रहने के बाद अगले साल 13 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। एचएसबीसी का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सेंसेक्स 94,000 के स्तर को छू सकता है। इस समय यह 82,000 के आसपास है। इसके साथ ही, भारतीय इक्विटी को न्यूट्रल से अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया है। हांगकांग एवं शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) का कहना है कि रुख में यह बदलाव बेहतर बाजार मूल्यांकन, अनुकूल सरकारी पहलों और घरेलू निवेशकों की लगातार बढ़ती भागीदारी के कारण है।
यह एचएसबीसी के एशिया केंद्रित इक्विटी दृष्टिकोण में बदलाव को दर्शाता है, जो एशियाई क्षेत्र के उतार-चढ़ाव भरे माहौल में भारत को तुलनात्मक रूप से आकर्षक शेयर बाजार के रूप में मजबूती से स्थापित करता है। एचएसबीसी के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने पिछले वर्ष की तुलना में भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
शेयर मार्केट में घरेलू निवेशकों की मजबूत उपस्थिति
हालांकि, घरेलू निवेशकों ने मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। इससे बाजार में स्थिरता बनी हुई है। अन्य एशियाई बाजारों, खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान (भारी उतार-चढ़ाव) की तुलना में भारतीय बाजार स्थिर बना हुआ है। इस स्थिरता का श्रेय सहायक नीतियों और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे को जाता है। भारतीय बाजार का आर्कषण भी बना हुआ है, क्योंकि संतुलित आय मूल्यांकन, सीमित विदेशी निवेश, सुधारों और पूंजीगत खर्च संचालित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
कोरिया की घटी रेटिंग आसियान बाजार सुस्त
एचएसबीसी ने कोरिया की रेटिंग घटाकर अंडरवेट कर दी है। राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आसियान बाजार सुस्त बने हुए हैं। हालांकि, जापान को अपनी कमजोर मुद्रा से लाभ हो रहा है, लेकिन उसके बाजार का मूल्यांकन ज्यादा हैं। एचएसबीसी ने कहा, कोरिया ताइवान जैसे अन्य एशियाई बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारत एक शांत माहौल वाला बाजार बना हुआ है।
बैंक-वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 386 अंक टूटा
बैंक, वाहन और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। सेंसेक्स 386.47 अंक टूटकर 81,715.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 494.26 अंक तक लुढ़क गया था। निफ्टी 112.60 अंक की गिरावट के साथ 25,056.90 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 3.02 लाख करोड़ घटकर 460.56 लाख करोड़ रुपये रह गई।
30 में से 21 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए
सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए। टाटा मोटर्स सर्वाधिक 2.67 फीसदी नुकसान में रहा। पावरग्रिड और एनटीपीसी समेत नौ कंपनियों के शेयरों में 1.63 फीसदी तक की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.85 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.50 फीसदी की गिरावट रही। रियल्टी इंडेक्स सर्वाधिक 2.47 फीसदी नुकसान में रहा।
ये भी पढ़ें: लगातार 5वें दिन गिरकर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 42 अंक टूटा; निफ्टी में भी मामूली गिरावट
एशिया-प्रशांत बाजारों में 20% वृद्धि
आय में संभावित नरमी के बावजूद एचएसबीसी निरंतर निवेशक विश्वास और नीतिगत सुधारों की रफ्तार का हवाला देते हुए आशाबादी बना हुआ है। एशिया प्रशांत इक्विटी बाजारों में इस वर्ष अब तक 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसे मुख्य रूप से स्थानीय खुदरा निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। एचएसबीसी चीन और हांगकांग पर ओवरवेट रुख बनाए हुए है। इसका मानना है कि 2026 तक एफटीएसई चीन 21 फीसदी और एफटीएसई हांगकांग 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Sensex may give 13 percent return next year expected to touch 94000 level
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












