दिवाली-छठ में घर जाने के लिए नहीं मिला टिकट, टेंशन की कोई बात नहीं; रेलवे ने बनाया खास प्लान

Indian Railways: त्योहारों पर टिकट के लिए होती आ रही महामारी को देखते हुए रेलवे जल्द ही खास सुविधा ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ शुरू करने की घोषणा कर चुका है। इसमें रिटर्न जर्नी करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी।
Indian Railway Festival Special Trains
भारतीय रेलवे, (फाइल फोटो
Published on
Updated on

Indian Railways Festival Special Trains: कृष्ण जन्माष्टमी के साथ देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अब आगे दशहरा, दिवाली और छठ के साथ लंबी लिस्ट है। इन त्योहारों के दौरान बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए यात्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, इस बार भारतीय रेलवे ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए विशेष प्लान बनाया है। दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे देश में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। 2 महीने के लिए ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी।

त्योहारों पर टिकट के लिए होती आ रही महामारी को देखते हुए इस बार रेलवे जल्द ही खास सुविधा ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ शुरू करने की घोषणा कर चुका है। इसमें रिटर्न जर्नी करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। इसका मतलब यह है कि अगर आप एक साथ आने और जाने की टिकट बुक करते हैं तो किराए पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इस योजना के तहत जाने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होना चाहिए।

रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

अमृत भारत

  •  गया जी से दिल्ली
  • सहरसा से अमृतसर
  • छपरा से दिल्ली
  • मुजफ्फरपुर से हैदराबाद

बुद्ध सर्किट ट्रेन

  • वैशाली-हाजीपुर-सोनपुर-पटना-फतुहा-राजगीर-नटेसर-गया-कोडरमा
  • पटना और पूर्णिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस

इन योजनाओं का ऐलान

  • बक्सर-लखीसराय तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण होगा
  • लौकहा में वाशिंग पिट
  • पटना के चारों ओर रिंग रेलवे
  • सुल्तानगंज को देवघर से रेल लाइन से जोड़ा जाएगा
  • बिहार में आरओबी/आरयूबी का निर्माण

राउंड ट्रिप पैकेज के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?

'राउंड ट्रिप पैकेज' के तहत आपके लिए टिकटों की बुकिंग गुरुवार 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इस दौरान यात्रा का ट्रेन टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होगी और वापसी की टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होगी। टिकट बुक करते समय आपको तय समय सीमा के अंदर अपनी यात्रा और तय की गई वापसी की समय सीमा के भीतर वापसी की टिकट दोनों एक साथ बुक करनी होंगी। साथ ही ध्यान रखें कि टिकट कैंसिल करने पर आपको किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com