-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Government Will Create Oil Reserves For 90 Days Currently The Oil Reserve Is Only For 9 Days
90 दिनों का तेल भंडार बनाएगी भारत सरकार, अभी सिर्फ 9 दिन का है ऑयल रिजर्व
- Written By: मनोज आर्या
भारत ने अपनी तेल क्षमता को बढ़ाने के लिए दुनिया के तमाम एनर्जी कंपनियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 लाख टन रिजर्व तैयार करने के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये का खर्चा आता है

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक युद्ध भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन इससे भारत को बड़ी सबक मिली है। यही वजह है कि उर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सरकार देश के छह अन्य लोकेशन पर पेट्रोलियम रिजर्व बनाने जा रही है। इसे बनाने में हजारों करोड़ का खर्चा आएगा, लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए इस तरह का कदम उठाना बेहद जरूरी है। फिलहाल देश में केवल 9 दिनों की जरूरत पूरी करने जितना ही तेल भंडार की जगह है, जिसे अब बढ़ाकर 90 दिन करने की योजना है।
केंद सरकार ने इस रणनीति पर अमल करने के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को प्रस्तावित रिजर्व तैयार करने के लिए एक रिपोर्ट बनाने को कहा है। इसके मुख्य उद्देशय देश की क्रूड ऑयल स्टोरेज क्षमता को बढ़ाना है। हाल ही में पश्चिमी एशिया में उभरते तनाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि देश की 6 अलग-अलग जगहों पर यह ऑयल रिजर्व बनाया जाएगा।
कहां-कहां बनेगा तेल रिजर्व?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मैंगलोर स्थित स्पेशल इकोनामिक जोन (SEZ) में एक रिजर्व बनाने पर विचार किया जा रहा है, जबकि राजस्थान के बीकानेर जिले में दूसरा रिजर्व बनाने की तैयारी चल रही है। अन्य 4 ऑयल रिजर्व भी समुद्र तट के आसपास या रिफाइनरीज के नजदीक बनाई जाएंगी, ताकि यहां तक पहुंच और ट्रासपोर्टेशन आसान हो जाए। रिपोर्ट को इस साल के आखिरी तक पेश करने का आदेश भी दिया गया है, ताकि बिना किसी देरी इसपर जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
देश के पास महज 77 दिन का तेल
सरकारी तेल भंडार के अलावा अगर तेल कंपनियों की भंडार क्षमता को भी शामिल किया जाए तो देश के पास महज 77 दिन के इस्तेमाल का ही तेल बचेगा। अंतरराष्ट्रीय एनर्जी एजेंसी के मानक को भी देखें तो सभी देशों को कम से कम 90 दिन का तेल भंडार बनाना जरूरी कर दिया गया है। अभी सरकार ओडिशा के चंडीकोल में 65 लाख टन तेल स्टोर करने की फैसिलिटी तैयार की है। इसके अलावा पदूर में तेल भंडार की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है।
BSE के खिलाफ सेबी का सख्त एक्शन, ₹25 लाख का लगाया जुर्माना; ये है असली वजह
ऑयल रिजर्व पर कितने खर्च होंगे?
भारत ने अपनी तेल क्षमता को बढ़ाने के लिए दुनिया के तमाम एनर्जी कंपनियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 लाख टन रिजर्व तैयार करने के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये का खर्चा आता है। इससे पहले भी भारत कई बार तेल भंडार की कमी का सामना कर चुका है। नवंबर, 2021 में कोविड के समय सरकार को अपने भंडार में से 50 लाख टन तेल देना पड़ा था, ताकि कीमतों पर लगाम लगाई जा सके। हालांकि, बाद में ग्लोबल कीमतें कम होने पर भारत ने 19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर तेल खरीदकर 69 करोड़ डॉलर की बचत की थी।
Indian government will create oil reserves for 90 days currently the oil reserve is only for 9 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












