Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की चाल के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था में आया उछाल, भारत नहीं रहेगा किसी से भी पीछे

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बाद भी कुछ भारतीय कंपनियों को इसका जबरदस्त फायदा हुआ है। टैरिफ के बावजूद भी ब्लू स्टार, हैवल्स और कई और भारतीय कंपनियों के लिए टैरिफ फायदेमंद साबित हुआ है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 27, 2025 | 08:07 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की सत्ता के संभालने के बाद ही उन्होंने टैरिफ पॉलिसी को लेकर अपना रुख साफ कर दिया था। बताया जा रहा है कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्लू स्टार, हैवल्स और डिक्सन
टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों ने इस बात को माना है कि अमेरिकी की टैरिफ पॉलिसी उनके लिए संजीवनी साबित हुई है।

ऐसा इसीलिए हुआ है क्योंकि इनमें से ज्यादातर के पास अब अमेरिकी पार्टनर्स से ज्यादा कारोबार के लिए पूछताछ की बाढ़ आ गई है। वर्तमान समय में ये चर्चा तेज है कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता यानी बीटीए को बढ़ावा दे सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने मुख्य ग्राहक के लिए अपनी बढ़ी हुई ऑर्डर बुक को पूरा करने के लिए 50 प्रतिशत तक क्षमता का विस्तार कर रही है, जिसका एक बड़ा हिस्सा उत्तरी अमेरिका एक्सपोर्ट के लिए होने वाला है। कॉम्पल के जरिए एक बड़े अमेरिकी ब्रांड के लिए प्रोडक्शन की क्वांटिटी एक्सपोर्ट के संभावित अवसरों के साथ बढ़ सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने की आखिरी कोशिश! US की मध्यस्थता में होगा महामंथन, जानें जिनेवा में क्या है प्लान

पैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

भारत से हैंडसेट एक्सपोर्ट करना चाहता है गूगल

हालांकि कंपनी ने किसी भी ब्रांड का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्रमुख कस्टमर मोटोरोला है, जो अमेरिका को हैंडसेट एक्सपोर्ट करता है और अमेरिकी ब्रांड गूगल का पिक्सल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल भारत से हैंडसेट एक्सपोर्ट करना चाहता है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल और सैमसंग जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से कहा है कि वो भारत और बाकी जगहों से सामान मंगाने की जगह अमेरिका में ही प्रोडक्शन करें वरना उनको 25 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कुछ एक्सपर्ट्स ने ये बात कही है कि एडिशनल टैरिफ के बाद भी कंपनियों के लिए भारत में प्रोडक्शन करना और एक्सपोर्ट करना सस्ता होगा।

थल ही नहीं जल में भी भारत रहेगा अजेय, सरकार ने तैयार किया 44000 करोड़ का मास्टरप्लान

भारत भी कम नहीं

वर्तमान समय में अमेरिका ने चीन पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत तक कर दिया है, जबकि भारत ने 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अमेरिका ने भारत पर सिर्फ 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और 26 प्रतिशत टैरिफ जुलाई में फिर से लागू किया जा सकता है।

Indian companies will get benefit from us tariff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • America
  • Google
  • India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.