Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GDP के मामले में अगले साल जापान को पछाड़ेगा भारत, वित्त वर्ष 2026-27 में इतना प्रतिशत रह सकता है ग्रोथ रेट

एक रिपोर्ट में कैपिटल इकोनॉमिक्स के एशिया पैसिफिक एरिया के प्रमुख मर्केल थिलिएंट ने ये कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों के आधार पर हम ये उम्मीद कर रहे थे कि साल 2026 तक भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल जाएगी।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 15, 2024 | 10:06 AM

भारतीय अर्थव्यवस्था (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में आने के बाद से भारत की आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती आयी है और विकास के मामले में भी भारत बाकी देशों से आगे बढ़ा है। दुनिया के बाकी देश भी इस बात को मान रहे है कि भारत प्रगति कर रहा है।

अब खबर आ रही है कि अगले साल तक भारत जीडीपी के मामले में जापान को भी पीछे छोड़ सकता है। साल 2025 में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसको लेकर कई अर्थशास्त्रियों की राय जानने के बाद जापान ने भी इस बात को स्वीकार किया है। एक रिपोर्ट में कैपिटल इकोनॉमिक्स के एशिया पैसिफिक एरिया के प्रमुख मर्केल थिलिएंट ने ये कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों के आधार पर हम ये उम्मीद कर रहे थे कि साल 2026 तक भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल जाएगी। हालांकि फिलहाल इन पूर्वानुमानों की समीक्षा की जा रही है।

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ का मानना है कि भारत साल 2025 में ही जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इतना ही नहीं रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी अनुमान लगाया है कि साल 2030 तक दोनों देशों के बीच पोजिशन चेंज हो सकती है। कुछ अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत साल 2000 से ही अच्छी आर्थिक स्थिति में है। साल 2022 में भारत जीडीपी के मामले में ब्रिटेन से भी आगे निकल चुका है। अब भारतीय रुपये का उपयोग करके 27 देशों के साथ व्यापार भी कर रहा है, जो ग्लोबल व्यापार में इसके बढ़ते प्रभात को दिखाता है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- SBI से कर्ज लेना पड़ेगा महंगा, 15 नवंबर से बढ़ेगा इंटरेस्ट रेट

आईएमएफ का अनुमान

आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि साल 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी का साइज 4.34 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा और भारत 4.31 ट्रिलियन डॉलर वाली की जीडीपी वाले जापान को पीछे छोड़ दिया है।

2026-27 में इतना रह सकता ग्रोथ रेट

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने मार्च 2027 तक 3 वित्त वर्षों की अवधि के दौरान भारतीय अर्थव्यव्स्था में सालाना आधार पर 6.5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़त होने की उम्मीद जतायी है। इतना ही नहीं केंद्रीय बैंक आरबीआई ने भी चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद की है।

India will overtake japan in gdp next year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 10:06 AM

Topics:  

  • Indian Economy
  • Japan

सम्बंधित ख़बरें

1

जहाजों की एंट्री बैन… Yellow Sea में युद्ध की तैयारी! लाइव-फायर ड्रिल से द. कोरिया-जापान में खलबली

2

इधर ट्रंप ने लिया यू-टर्न! उधर चीन की दहलीज पर जापान ने तैनात की घातक मिसाइलें, एशिया में मची खलबली

3

चीन ने जापान में कर दिया बड़ा खेल..अपनी ही PM के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, उठी इस्तीफे की मांग

4

एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! जापान के मिसाइल भेजते ही चीन आग-बबूला, कहा- गंभीर होंगे नतीजे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.