Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

Share Market Rise: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखी। सेंसेक्स 720 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 23,967 पर पहुंचा। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बढ़त रही।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 25, 2026 | 10:07 AM

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Share Market Today: अमेरिका-ईरान के बीच लंबे वक्त से चलते आ रहे युद्ध में अब शांति की उम्मीद नजर आने लगी है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिली और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर खुले। सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को ऑटो शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में था।

तीनों मार्केट कैप में उछाल

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 183 अंक या 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,149 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 433 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,847 पर था। 

सम्बंधित ख़बरें

क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका

बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता

ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज

दूसरी तरफ बीएसई सेंसेक्स में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। जबकि टीसीएस, इन्फोसिस, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 

सभी एशियाई बाजारों में तेजी

प्रमुक एशियाई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। वहीं, जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। 

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?

युद्ध समाप्ति के संकेत का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बाजार में इस तेजी का कारण अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता और युद्ध समाप्ति के संकेत है। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट खुलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने का प्रस्ताव शामिल है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान के साथ अमेरिकी की बातचीत अंतिम दौर में है।  

India share market surges sensex jumps 800 points nifty crosses 23950 amid global rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 10:05 AM

Topics:  

  • Business News
  • Indian Share Market
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market
  • Share Market Today
  • Share Market Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.