Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्लोबल टेंशन का नहीं कोई असर, तेजी से बढ़ रही हमारी इकोनॉमी; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि-दर के साथ भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Aug 14, 2025 | 08:30 PM

भारत की द्रौपदी मुर्मू, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Droupadi Murmu On Indian Economy: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में समस्याओं के बावजूद भारत पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके साथ ही महंगाई पर नियंत्रण है और निर्यात बढ़ रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम पर संबोधन में यह भी कहा कि भारत, 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि-दर के साथ भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के बावजूद, घरेलू मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। महंगाई पर नियंत्रण बना हुआ है। निर्यात बढ़ रहा है। सभी प्रमुख संकेतक, अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति को दर्शा रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर निकले

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह हमारे श्रमिक और किसान भाई-बहनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ कुशल आर्थिक प्रबंधन का भी परिणाम है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि सुशासन के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जो लोग गरीबी-रेखा से ऊपर तो आ गए हैं लेकिन मजबूत स्थिति में नहीं हैं, उनको भी ऐसी योजनाओं की सुरक्षा उपलब्ध है ताकि वे फिर से गरीबी रेखा से नीचे न चले जाएं। ये कल्याणकारी प्रयास सामाजिक सेवाओं पर बढ़ते खर्च में परिलक्षित होते हैं।

गरीबी-अमीरी की असमनता कम हो रही है

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आय की असमानता कम हो रही है। क्षेत्रीय असमानताएं भी कम हो रही हैं। जो राज्य और क्षेत्र पहले कमजोर आर्थिक प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे, वे अब अपनी वास्तविक क्षमता प्रदर्शित कर रहे हैं और अग्रणी राज्यों के साथ बराबरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।हमारे अग्रणी व्यवसायियों, लघु एवं मध्यम उद्यमियों और व्यापारियों ने हमेशा, कुछ कर गुजरने की भावना का परिचय दिया है।

ये भी पढ़ें: Tata Sons में नोएल टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रतन टाटा के बाद बने कंपनी का डायरेक्टर

भारतमाला प्रोजेक्ट के जरिए सड़कों का विस्तार हुआ

प्रेसीडेंट ने आगे कहा कि हमने भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया है। रेलवे ने भी इनोवेशन को प्रोत्साहन दिया है तथा लेटेस्ट प्रौद्योगिकी से युक्त नए तरह की रेलगाड़ियों और डिब्बों का उपयोग किया जाने लगा है। कश्मीर घाटी में रेल-संपर्क का शुभारंभ करना, एक प्रमुख उपलब्धि है।

India is among the fastest growing economies despite global problems president droupadi murmu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Business News
  • Droupadi Murmu
  • Independence Day
  • Indian Economy

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत-मालदीव के बीच लगातार बढ़ रहा द्विपक्षीय व्यापार, 7 सालों में तीन गुना बढ़ा ट्रेड

2

कितने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्णन, NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

3

भारत फिर से बनेगा सोने की चिड़िया! इस राज्य में मिले कई गोल्ड रिजर्व; खुदाई शुरू

4

घरेलू शेयर मार्केट में बिकवाल बन रहे FPI, अगस्त में अब तक ₹20,975 करोड़ निकाले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.