Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Zomato में हर महीने ‘कत्लेआम’! 5,000 गिग वर्कर्स की जाती है नौकरी, खुद CEO दीपिंदर गोयल ने खोला राज

Zomato: जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल का बयान सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि कंपनी हर महीने करीब 5 हजार वर्कर्स को नौकरी से निकालती है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 04, 2026 | 08:41 PM

जोमैटो डिलीवरी बॉय, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zomato Delivery Boy Job Crisis: बीते दिनों 25 दिसंबर और 31 दिसंबर 2025 को हुई गिग वर्कर्स की हड़ताल की चर्चा खूब हुई। गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। इसी बीच अब ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो के कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल का बयान सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि कंपनी हर महीने करीब 5 हजार वर्कर्स को नौकरी से निकालती है। साथ ही हर महीने करीब 1.5 लाख से लेकर 2 लाख तक कर्मचारी खुद ही प्लेटफॉर्म छोड़ देते हैं

एक पॉडकास्ट में जोमैटो के सीईओ ने बताया कि कंपनी में केवल कर्मचारियों की छंटनी ही नहीं होती, बल्कि बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स खुद भी काम छोड़ देते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि हर महीने लगभग 5,000 डिलीवरी वर्कर्स को प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है, जिनमें से अधिकतर मामलों में वजह धोखाधड़ी से जुड़ी होती है। गोयल के मुताबिक, कुछ डिलीवरी पार्टनर्स बिना ऑर्डर पहुंचाए ही उसे ऐप पर डिलीवर दिखा देते हैं। वहीं, कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर्स में सही छुट्टे पैसे न लौटाने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।

क्यों जोमैटो छोड़ देते हैं डिलीवरी वर्कर्स?

वर्कर्स के बड़े पैमाने पर एग्जिट को लेकर गोयल ने कहा कि अधिकांश लोग डिलीवरी पार्टनर की भूमिका को लंबे समय के करियर के तौर पर नहीं देखते। यह नौकरी कई लोगों के लिए अस्थायी या बीच के समय का विकल्प होती है। कई युवा या जरूरतमंद लोग तुरंत आय के लिए इस काम से जुड़ते हैं और जैसे ही उनकी वित्तीय जरूरत पूरी हो जाती है, वे प्लेटफॉर्म छोड़ देते हैं। उन्होंने माना कि हर महीने आने-जाने वाले वर्कर्स की संख्या का पहले से सटीक अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड

कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन

क्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी! फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं, DGCA ने लगाया बैन

मुनाफे का मजबूत स्रोत बना हुआ है Zomato

गोयल ने यह भी बताया कि हालिया तिमाही तक फूड डिलीवरी कंपनी का सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेट करने वाला सेक्टर था, हालांकि अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट इस मामले में आगे निकल चुका है। फिर भी, Zomato आज भी कंपनी के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला बिजनेस बना हुआ है। फूड डिलीवरी और ब्लिंकिट के साथ-साथ कंपनी डिस्ट्रिक्ट के जरिए आउटिंग-आधारित बिजनेस और Hyperpure के तहत बी2बी ग्रोसरी सप्लाई सेगमेंट में भी सक्रिय है।

5000 gig workers left zomato every month said ceo deepinder goyal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 08:41 PM

Topics:  

  • Business News
  • Today Business News
  • Zomato

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.