- Hindi News »
- Business »
- India Has Enough Stocks Amid Indo Pak War
युद्ध के बीच में खाने पीने की नहीं ले कोई टेंशन, सरकार के पास हैं भरपूर स्टॉक
भारत और पाक के बीच युद्ध की आशंका के बाद से देश में लोगों ने खाने और पीने के सामानों की जमाखोरी करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोगों को जमाखोरी न करने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

खाने की जमाखोरी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत ने पहलगाम हमले के ठीक 15 दिनों के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों से ऑपरेशन सिंदूर करके अपना बदला ले लिया है। बढ़ते टेंशन को देखते हुए कुछ लोग खाने और पीने की चीजों की जमकर जमाखोरी कर रहे हैं। जिसको लेकर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोगों से खाने पीने के सामान की जमाखोरी ना करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा है कि देश के पास सभी जरूरी सामान का स्टॉक फुल हैं।
साथ ही केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में ये भी कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में अफवाहें फैल रही हैं, जिनसे प्रभावित होकर लोग जरूरी खाने के सामान और रोजमर्रा की जरूरत वाली कई चीजों को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। फूड मिनिस्टर ने जमाखोरी की जरूरत को साफ तौर पर इनकार कर दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि हमारे पास देश भर में हर जरूरी चीज का भरपूर स्टॉक है। हमारा स्टोरेज जरूरत से कई गुना ज्यादा है और देश के किसी भी हिस्से में लोगों को बाजार भागने की कोई आवश्यकता नहीं हैं।
भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात उत्पन्न परिस्थितियों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न की कमी को लेकर कुछ भ्रामक अफवाहें फैल रही हैं। देशवासियों से विनम्र आग्रह है कि ऐसे किसी भी असत्य प्रचार पर ध्यान न दें। भारत के पास अन्न एवं आवश्यक… pic.twitter.com/uEnw7eKtLD — Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) May 8, 2025
जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं
देश में जरूरी और खाने पीने की किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है और किसी को भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ने के कारण, कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने और सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट और पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के लिए छुट्टी रद्द करने की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
भारत ने दिया तगड़ा जवाब
गुरुवार रात 8 बजे के आसपास दुश्मन देश पाकिस्तान ने जम्मू के बॉर्डर वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले शुरू किए थे। पाकिस्तान ने जम्मू के बाद पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों में भी जमकर हमले किए थे। पाकिस्तान की ओर से 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।
India has enough stocks amid indo pak war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
May 21, 2026 | 08:25 AMजबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
May 21, 2026 | 08:23 AMचंद्रपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये के संदिग्ध नकली कपास बीज जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 08:22 AMनागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
May 21, 2026 | 08:19 AMUS Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
May 21, 2026 | 08:18 AMविदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, आज दिल्ली में बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, ले सकते हैं बड़े फैसले
May 21, 2026 | 08:17 AMWeather Update: कहीं बरसेगी आग तो कहीं तूफानी बारिश! IMD ने अगले 72 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
May 21, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














