क्या आपके खाते में भी दिख रहा है होल्ड अमाउंट? जानिए बैंक क्यों होल्ड करता है आपके पैसे

Bank Hold Amount: हमारे बैंक स्टेटमेंट या ऑनलाइन बैंकिंग में अचानक दिखने वाले होल्ड अमाउंट का वास्तव में क्या मतलब है, यह क्यों लगाया जाता है तथा इसे हटाने का सबसे आसान तरीका क्या है आइये जानते हैं।
Understanding Bank Hold Amount Reasons
होल्ड अमाउंट अमाउंट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Understanding Bank Hold Amount Reasons: अगर आपके बैंक स्टेटमेंट या मोबाइल बैंकिंग ऐप में अचानक होल्ड अमाउंट दिखाई देने लगे, तो जरूरी नहीं कि आपका पैसा हमेशा के लिए फंस गया हो। आमतौर पर इसका मतलब होता है कि बैंक ने खाते की किसी निश्चित राशि को अस्थायी रूप से इस्तेमाल करने या ट्रांसफर करने से रोक दिया है। यह पूरे बैंक अकाउंट के फ्रीज होने से अलग स्थिति है। होल्ड के दौरान केवल एक निर्धारित रकम पर अस्थायी रोक लगती है और कारण दूर होने के बाद बैंक उस राशि को दोबारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कर सकता है।

बैंक खाते में अमाउंट होल्ड क्यों होता है?

बैंक कई परिस्थितियों में किसी राशि को होल्ड पर रख सकता है। इसका एक प्रमुख कारण संदिग्ध या असामान्य लेनदेन हो सकता है। अगर बैंक के सिस्टम को किसी ट्रांजैक्शन में असामान्य गतिविधि दिखाई देती है, तो सुरक्षा और जांच के लिए संबंधित रकम को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है।

इसके अलावा, नया चेक जमा करने पर उसके क्लियर होने तक संबंधित राशि पर होल्ड लगाया जा सकता है। अधूरी KYC, जरूरी दस्तावेजों का अपडेट न होना, बैंक का बकाया भुगतान या ओवरड्राफ्ट से जुड़ी देनदारी भी कुछ मामलों में इसका कारण बन सकती है। वहीं, कानूनी या सरकारी आदेश के तहत भी किसी खाते की रकम पर रोक लगाई जा सकती है।

होल्ड अमाउंट और अकाउंट फ्रीज में अंतर

होल्ड अमाउंट और अकाउंट फ्रीज को एक ही समझना सही नहीं है। होल्ड में बैंक आमतौर पर खाते की केवल एक निश्चित राशि को अस्थायी रूप से रोकता है, जबकि अकाउंट फ्रीज होने पर खाते से जुड़े लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगाया जा सकता है।

इसलिए बैंकिंग ऐप में होल्ड अमाउंट देखकर यह मान लेना कि पूरा खाता बंद या फ्रीज हो गया है, जरूरी नहीं है। सही स्थिति जानने के लिए बैंक से कारण की पुष्टि करना बेहतर होता है।

होल्ड अमाउंट को कैसे हटाएं?

सबसे पहले बैंक की कस्टमर केयर सेवा, मोबाइल बैंकिंग सहायता या नजदीकी शाखा से संपर्क करके होल्ड का कारण पता करें। अगर बैंक ने KYC या किसी दस्तावेज को अपडेट करने के लिए कहा है, तो मांगी गई प्रक्रिया जल्द पूरी करें।

अगर होल्ड किसी चेक के क्लियरेंस से जुड़ा है, तो चेक के सफलतापूर्वक क्लियर होने तक इंतजार करना पड़ सकता है। संदिग्ध ट्रांजैक्शन या कानूनी जांच से जुड़े मामलों में बैंक अतिरिक्त सत्यापन या दस्तावेज मांग सकता है। ऐसे मामलों में बैंक द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।

Understanding Bank Hold Amount Reasons
BRICS में 90% व्यापार अपनी करेंसी में, रूस ने की भारत की जमकर तारीफ, डॉलर का वर्चस्व खत्म

कितने समय में हटता है बैंक होल्ड?

होल्ड अमाउंट हटने का समय उसके कारण पर निर्भर करता है। चेक क्लियरेंस से जुड़ा होल्ड बैंकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद हट सकता है, जबकि संदिग्ध लेनदेन, धोखाधड़ी की जांच या कानूनी आदेश से जुड़े मामलों में अधिक समय लग सकता है।

इसलिए बैंक स्टेटमेंट में अचानक होल्ड अमाउंट दिखने पर घबराने के बजाय पहले उसका कारण समझें। बैंक से संपर्क कर जानकारी लें और अगर कोई दस्तावेज या सत्यापन जरूरी हो, तो उसे जल्द पूरा करें। इससे राशि जारी होने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com