- Hindi News »
- Business »
- How Much Debt Is On India Government Told Which Country It Has Taken The Maximum Loan
देश के ऊपर कितना कर्ज, भारत सरकार ने दिए आंकड़े; बताया किस देश से लिए सबसे ज्यादा लोन
- Written By: मनोज आर्या
भारत की तिमाही विदेशी कर्ज रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही आधार पर दिसंबर 2024 में विदेशी कर्ज में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सितंबर, 2024 के अंत में यह 712.7 अरब डॉलर था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत की इकोनॉमी जितनी तेज गति से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से इस पर विदेशी कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत का विदेशी कर्ज (External Debt) दिसंबर, 2024 के अंत तक 10.7 फीसदी बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर, 2023 में यह 648.7 अरब डॉलर था।
भारत की तिमाही विदेशी कर्ज रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही आधार पर दिसंबर 2024 में विदेशी कर्ज में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सितंबर, 2024 के अंत में यह 712.7 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2024 के अंत तक विदेशी कर्ज और जीडीपी का अनुपात 19.1 फीसदी रहा, जबकि सितंबर, 2024 में यह 19 फीसदी था।
सरकार के आउटस्टैंडिंग विदेशी कर्ज में कमी आई
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2024 के अंत में भारत के विदेश कर्ज में अमेरिकी डॉलर-डिनॉमिनेटेड डेट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 54.8 फीसदी रही। इसके बाद भारतीय रुपये (30.6 फीसदी), जापानी येन (6.1 फीसदी), एसडीआर (4.7 फीसदी) और यूरो (3 फीसदी) का स्थान रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2024 के अंत में केंद्र सरकार के आउटस्टैंडिंग विदेशी कर्ज में कमी आई, जबकि गैर-सरकारी सेक्टर के आउटस्टैंडिंग कर्ड में सितंबर, 2024 की तुलना में बढ़ोतरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
कागज नहीं अब आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट! फटने-गलने की भी कोई टेंशन नहीं, RBI बना रहा ये खास प्लान
कुल विदेशी कर्ज में नॉन-फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के आउटस्टैंडिंग कर्ज की हिस्सेदारी 36.5 फीसदी थी। इसके बाद जमा स्वीकार करने वाले कॉरपोरेशन (केंद्रीय बैंक को छोड़कर) (27.8 फीसदी), केंद्र सरकार (22.1 फीसदी) और दूसरे फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (8.7 फीसदी) का स्थान रहा।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विदेशी कर्ज में लोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा
इसमें कहा गया है कि विदेशी कर्ज में लोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 33.6 फीसदी थी। इसके बाद करेंसी और डिपॉजिट (23.1 फीसदी), ट्रेड क्रेडिट और एडवांस (18.8 फीसदी) और डेट सिक्योरिटीज (16.8 फीसदी) की हिस्सेदारी रही। रिपोर्ट के अनुसार, मूलधन और इंटरेस्ट पेमेंट दिसंबर, 2024 के अंत में चालू रीसीप्ट्स का 6.6 फीसदी था, जबकि सितंबर, 2024 के अंत में यह 6.7 फीसदी था।
How much debt is on india government told which country it has taken the maximum loan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PM‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
May 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM













