-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Who Is Roshni Nadar Top 10 Richest People In The World See What Is Her Net Worth
कौन हैं रोशनी नादर? जो दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में हुईं शामिल; देखें कितनी है नेटवर्थ
- Written By: मनोज आर्या
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है। पहली बार किसी भारतीय महिला का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड रोशनी नादर के नाम दर्ज हुआ है और उनकी कुल नेटवर्थ 3.5 लाख करोड़ रुपए है।

रोशनी नादर, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है। पहली बार किसी भारतीय महिला का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। अब आप भी सोच रहे हैं कि यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड किस महिला ने बनाया है और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है, तो इसका जवाब है रोशनी नादर। अब वह दुनिया की पांचवी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। रोशनी नादर का कुल नेटवर्थ 3.5 लाख करोड़ रुपए है। वह पहली भारतीय महिला हैं जो दुनिया की टॉप 10 अमीरों में शामिल हुई हैं।
रोशनी नादर भारत के सबसे बड़े दानवीर शिव नादर की बेटी हैं। एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नादर ने अपनी बेटी को 47% हिस्सेदारी दे दी है जिसके बाद रोशनी कंपनी में सबसे बड़ी शेयर होल्डर बन गई। इसी के साथ रोशनी दुनिया की पांचवी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पिता शिव नादर को दानवीर के रूप में जाना जाता है।
कौन हैं रोशनी नादर?
इससे पहले रोशनी नादर भारत में आईटी फर्म की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनकर भी इतिहास रच दिया था। 1982 में नई दिल्ली में जन्मी रोशनी नादर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर की इकलौती संतान हैं। उन्होंने वसंत वैली स्कूल से पढ़ाई की, फिर स्नातक की डिग्री के लिए नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी गईं। रोशनी ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की। एचसीएल में शामिल होने से पहले उन्होंने कई जगहों पर काम किया। रोशनी ने अपने करियर की शुरूआत पत्रकारिता से की थी। एचसीएल में शामिल होने के एक साल के अंदर ही वो एचसीएल कॉर्पोरेशन की निदेशक और सीईओ बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
अपने पिता शिव नादर के पद से हटने के बाद, वे एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन बन गईं। फिलहाल रोशनी एमआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में डीन की सलाहकार परिषद की सदस्य हैं और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में एशिया के लिए कार्यकारी बोर्ड में काम करती हैं। वह यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) और द नेचर कंजर्वेंसी (TNC) के बोर्ड में भी सदस्य हैं। वह HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी काम करती हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कई बार हो चुकी हैं सम्मानित
रोशनी शिव नादर फाउंडेशन के माध्यम से परोपकार में भाग लेती हैं, जो शिक्षा पर केंद्रित है। वह द हैबिटैट्स ट्रस्ट के साथ भी जुड़ी हुई है, जो संरक्षण प्रयासों के लिए समर्पित है। वह विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी की अध्यक्ष भी हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का एक संस्था है। साल 2015 में, उन्हें द वर्ल्ड समिट ऑन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (WSIE) द्वारा फिलैंथ्रोपिक इनोवेशन के लिए “द वर्ल्ड्स मोस्ट इनोवेटिव पीपल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साल 2017 में, उन्हें वोग इंडिया फिलैंथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Who is roshni nadar top 10 richest people in the world see what is her net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














