Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GST में बदलाव पर बड़ा अपडेट, 22 सितंबर से लागू होगी नई दरें! त्योहारी सीजन पर सरकार की नजर

GST Reform: केंद्र के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों वाली यह परिषद, जीएसटी रेट को आसान बनाने और स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर मंत्रिसमूह की सिफारिशों पर विचार करेगी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 25, 2025 | 03:06 PM

अगस्त में ₹1.86 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Follow Us:

GST Reforms: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद, भारत की त्योहारी मांग को बढ़ावा देने के लिए 22 सितंबर के आसपास नए जीएसटी टैक्स स्लैब लागू करेगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में बताया गया है कि नई जीएसटी टैक्स रेट का कार्यान्वयन संभवतः 22 सितंबर के आसपास होगा, जो नवरात्रि उत्सव के साथ होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि जीएसटी परिषद 3-4 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के सरलीकृत दो स्ट्रक्चर वाले जीएसटी टैक्स स्लैब पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार, जीएसटी परिषद के अंतिम फैसले के लगभग पांच से सात दिन बाद नोटिफिकेशन जारी की जाने लगेंगी।

मंत्रिसमूह के बैठक में बनी सहमति

केंद्र के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों वाली यह परिषद, जीएसटी रेट को आसान बनाने, कंपनसेशन सेस और स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर मंत्रिसमूह की सिफारिशों पर विचार-विमर्श करेगी। राज्य मंत्रियों वाले मंत्रिसमूह (GoM) की इस सप्ताह की शुरुआत में बैठक हुई और सैद्धांतिक रूप से केंद्र के दो-स्तरीय जीएसटी प्रस्ताव पर सहमति बनी।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट

महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल

Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स

जीएसटी के दो स्लैब का प्रस्ताव

केंद्र द्वारा जीओएम को प्रस्तावित सुधार के अनुसार, जीएसटी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दर वाली स्ट्रक्चर होनी चाहिए, जिसमें वस्तुओं और सेवाओं को ‘योग्यता’ और ‘मानक’ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। अल्ट्रा-लक्ज़री कारों और कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लगाई जाएगी। इस बीच, कुछ श्रम-प्रधान वस्तुओं पर 0.1 प्रतीशत, 0.3%, या 0.5% की रियायती कम दरें जारी रहेंगी ताकि रोजगार प्रमुख सेक्टरों को मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: 2 लाख रुपये किलो बिकेगी चांदी, एक्सपर्ट ने की भविष्याणी; जानें क्यों तेजी से बढ़ रहा भाव

पीएम मोदी भी कर चुके हैं जीएसटी सुधार का ऐलान

वर्तमान में जीएसटी 5, 12, 18 और 28% की चार स्लैब का स्ट्रक्चर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर, मौजूदा टैक्स रेट को और भी आसान बनाने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों, जिन्हें जीएसटी 2.0 कहा गया है, की घोषणा की। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से इसे सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक बताते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और एमएसएमई को राहत देने के लिए आगामी अगली पीढ़ी के बदलावों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

Gst reform new tax rates may come into effect from september 22

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 03:05 PM

Topics:  

  • Business News
  • GST
  • Ministry of Finance

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.