सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी फिर पकड़ी तेज रफ्तार; देखें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। आज बुधवार को
Gold And Silver in 2026
सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी)
Published on: 
Updated on: 

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आग बुधवार, 30 जुलाई,2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 413 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर 98,687 रुपये पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यह 98,274 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं, सोने की इतर चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखी गई यह 293 रुपये उछलकर 1,13,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते दिन सोमवार को चांदी 1,12,984 रुपये रही पर थी। वहीं 23 जुलाई को गोल्ड 1,00,533 रुपये और सिल्वर 1,15,850 रुपये के भाव के साथ ऑल टाइम हाई को छुआ था।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,687 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 91,650 रुपये के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज की सोने के भाव पर नजर डाले तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 99,820 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 91,500 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 91,500पर कारोबार कर रहा है।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 99,970 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 99,820 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 99,820रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 99,820 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com