- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Rate Today In India May 09 2026 Check Rates In Mumbai Pune Nagpur Delhi
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
Gold-Silver Rate Today 09 May: 9 मई की सुबह देश के अधिकांश बड़े शहरों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, चांदी की कीमत बढ़कर 275100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
- Written By: प्रिया सिंह

आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today In India: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। 9 मई की सुबह देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सोना सस्ता हो गया है। जबकि चेन्नई में सोने के भाव में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कई हिस्सों में आज सोने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर कीमती धातु चांदी की कीमतों में लगातार शानदार तेजी का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। इन वैश्विक और घरेलू कारणों से भारतीय धातु बाजार में आज काफी हलचल मची हुई है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,870 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर ₹30 तक का अतिरिक्त बोझ
Gold-Silver Rate Today: आज चांदी में 2523 रुपये और सोना में 576 रुपये की उछाल, जानें अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर में सोने-चांदी का भाव
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। इन दोनों ही शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पूरी तरह से स्थिर बना हुआ है।
अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये और 1,52,670 रुपये के आस-पास है। वहीं जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का आज का भाव 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा भोपाल शहर में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: 15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर ₹30 तक का अतिरिक्त बोझ
चांदी की कीमतों में शानदार तेजी
सोने के विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में निवेशकों को लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 9 मई की सुबह इसका भाव देश में बढ़कर 275100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गया है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत ने 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार कर लिया था।
Gold silver rate today in india may 09 2026 check rates in mumbai pune nagpur delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
May 09, 2026 | 10:40 AMसुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममत बनर्जी? समिक भट्टाचार्य ने दिया न्यौते से जुड़ा अपडेट
May 09, 2026 | 10:39 AM9 मई का इतिहास: आज ही के दिन मुकम्मल हुआ था मोहब्बत का ताज, जानें महाराणा प्रताप से जुड़ी खास बातें
May 09, 2026 | 10:37 AMVirar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
May 09, 2026 | 10:33 AMनागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
May 09, 2026 | 10:33 AMDaily Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
May 09, 2026 | 10:30 AMनवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
May 09, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM














