Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today 03 May: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,230 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी 2,65,000 रुपए में बिक रही है।
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today In India: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 3 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में महत्वपूर्ण स्थिरता देखी गई है। अगर आप भी आज अपने लिए आभूषण खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको बाजार के नए भाव जरूर जान लेने चाहिए। सोने को हमेशा से महंगाई से निपटने और सुरक्षित निवेश का एक बहुत ही शानदार विकल्प माना जाता है। देश के अलग-अलग शहरों में आज स्थानीय टैक्स के कारण सोने और चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
आज बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,51, 230 रुपए है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,38,500 रुपए है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत भी आज बाजार में 1,13,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। देश के प्रमुख शहरों के आभूषण व्यापारियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बाजार की ये कीमतें बिल्कुल सटीक हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,230 और 22 कैरेट का भाव 1,38,500 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपए और 22 कैरेट 1,38,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट का भाव एक 1,51,130 रुपए है जबकि पटना में यह कीमत एक 1,51,030 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
चांदी का ताजा भाव और उपयोग
सोने के दामों के साथ-साथ आज बाजार में चांदी की कीमतों में भी काफी ज्यादा उछल और नया बदलाव देखने को मिल रहा है आज भारतीय बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए है। जबकि 10 ग्राम चांदी 2,650 रुपए में मिल रही है। भारत में चांदी का इस्तेमाल भारी मात्रा में आभूषण, पायल, अंगूठी और यहां तक कि मिठाइयों का वर्क बनाने में होता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनियां नए रास्तों से पहुंचाएंगी सामान: होर्मुज संकट के बीच निकाला गया नया विकल्प
मुख्य शहरों में चांदी की नई कीमत
चांदी की कीमतों में भी देश के अलग-अलग प्रमुख शहरों में एक जैसा भाव और स्थिरता पूरी तरह से देखी जा सकती है। दिल्ली, लखनऊ, पटना और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में आज 1 किलो चांदी पूरे 2,65,000 में बिक रही है। इन बड़े शहरों में 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको 26,500 का भारी भुगतान करना पड़ेगा।
