Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
Gold-Silver Rate Today 02 May: अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सोने के भाव लगातार दूसरे दिन गिरे हैं जिससे सोने की चमक फीकी पड़ गई है। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today In India: वैश्विक बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही भयंकर जंग का सीधा असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। इस युद्ध के कारण दुनिया भर के बाजारों में भारी अनिश्चित फैल गई है जिससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। 1 दिन की तेजी के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी सोने की कीमतों में बहुत बड़ी और भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज राजधानी दिल्ली सहित देश के कई बड़े महानगरों में सोने की कीमतों में भारी नरमी आई है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
गिरावट के इस नए दौर में 24 कैरेट सोने के भाव के साथ 22 कैरेट और 18 कैरेट के भाव भी नीचे गिरे हैं। दिल्ली में लगातार 2 दिन के अंदर 24 कैरेट वाला 10 ग्राम गोल्ड 2360 रुपए नीचे गिरा है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो लगातार 2 दिन की बड़ी गिरावट के बाद इसकी कीमतों में फिर तेजी आई है। दिल्ली में 1 किलो चांदी की कीमत 100 रुपये उपर चढकर 2,55,100 रुपए के ऊंचे भाव पर आ गई है जिससे बाजार में फिर से हलचल है।
दिल्ली और मुंबई के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,50,420 रुपए में बिक रहा है। वही 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 1,37,910 रुपए और 18 कैरेट का भाव 1,12,830 रुपए के स्तर पर आ गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,50,370 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,37,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
चेन्नई में सबसे महंगी चांदी
चांदी की बात करें तो पिछले लगातार 2 दिन में यह 5100 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। दिल्ली मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में एक किलो चांदी का भाव 2,55,100 रुपए के बिल्कुल समान स्तर पर चल रहा है। लेकिन चेन्नई में यह पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी है और यहां इसका भाव 2,64,900 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है।
अन्य बड़े शहरों का हाल
चेन्नई में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,51,850 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,39,190 रुपए के काफी ऊंचे भाव पर बिक रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत बिल्कुल एक समान रूप से 1,50,370 रुपए चल रही है। लखनऊ, पटना, जयपुर और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,420 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पूरी तरह स्थिर बना हुआ है।
आगे क्या होगा भाव
प्रसिद्ध वित्तीय संस्था गोल्डमैन सैक्स का पक्का अनुमान है कि आने वाले भविष्य में सोने की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आएगी। दुनिया के केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से भाव और ज्यादा ऊपर बढ़ेंगे। साल के अंत तक सोने की कीमत 1.63 लख रुपए प्रति 10 ग्राम यानी 5400 डॉलर तक आसानी से पहुंच सकती है।
