आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
Share Market Update: महाराष्ट्र दिवस और इंटरनेशनल लेबर डे के चलते आज भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। BSE और NSE में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी, जबकि कमोडिटी मार्केट शाम को सामान्य रूप रूप से खुलेगा।
- Written By: अक्षय साहू
महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते बंद रहेगा। इस दौरान दोनों मुख्य स्टॉक एक्सचेंज- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। छुट्टी के चलते इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट तीनों में कारोबार बंद रहेगा। अब ट्रेडिंग बाजार अलगे सत्र यानी सोमवार, 4 मई को खुलेंगे।
कमोडिटी मार्केट आंशिक रूप से छुट्टी रहेगी। कमोडिटी मार्केट सुबह के सेशन 9 बजे से लेकर 5 बजे तक में ट्रेडिंग बंद रहेगी, जबकि शाम को 5 बजे से लेकर रात 11:55 तक में बाजार कारोबार के लिए खुलेगा। इसके अलावा, देश का प्रमुख एग्रीकल्चर कमोडिटी मार्केट, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX), सुबह और शाम दोनों सेशन के लिए बंद रहेगा।
लेबर डे के चलते बंद रहेंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार
महाराष्ट्र दिवस के अलावा आज इंटरनेशनल लेबर डे भी है, जिसके चलते एशिया के करीब सभी शेयर बाजार बंद हैं, जिसमें चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरीशस, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम शामिल हैं। इसके अलावा यूरोप में फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, पोलैंड और अन्य देशों के बाजार भी आज अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के कारण बंद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Share Market: लौट आए विदेशी निवेशक! भारतीय बाजार में अचानक क्यों किया ₹4,670 करोड़ का निवेश?
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट
पिछले दिन के कारोबार की बात करें तो, वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,913.50 और निफ्टी 180.10 अंक या 0.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,997.55 पर था।
लार्जकैप-स्मॉलकैप और मिडकैप में कमजोरी
लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 592.05 अंक या 0.98 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,784.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,007.15 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
इस दौरान सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टीसीएस गेनर्स थे। इटरनल, एचयूएल, टाटा स्टील, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स थे।
