-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Solar Cable Theft Two Arrested 688 Lakh Goods Seized Maharashtra
यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Solar Cable Theft: यवतमाल के आर्णी में सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 हजार मीटर केबल, स्कॉर्पियो व नकदी समेत 6.88 लाख का माल जब्त किया।

सोलर केबल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो नवभारत)
Yavatmal Solar Cable Theft: जिले में सोलर प्लांट से केबल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच स्थानीय अपराध शाखा ने आर्णी क्षेत्र में कार्रवाई कर दो मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 लाख 88 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अहमद शेख सादिक (36), निवासी शास्त्री नगर, आर्णी और शेख कादर उर्फ कलीम शेख छोटू (29), निवासी अमराईपुरा, आर्णी के रूप में हुई है। पुलिस टीम 7 अगस्त को आर्णी थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सोलर प्लांट से केबल चोरी में शामिल आरोपियों के इलाके में होने की सूचना मिली। माहेर मंगल कार्यालय परिसर में जाल बिछाकर सफेद स्कॉर्पियो में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जब्त सामान
पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर पॉलीकैब कंपनी की 4 एमएम सोलर केबल करीब 2 हजार मीटर, वायर कटर, पकड़ और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आर्णी तहसील के हेटी और दिग्रस तहसील के तुपटाकली स्थित सोलर प्लांट से केबल चोरी करने की बात स्वीकार की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
पुलिस ने आरोपियों और जब्त सामान को आगे की जांच के लिए आर्णी पुलिस के हवाले कर दिया है। आर्णी और दिग्रस पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में की गई।
यह भी पढ़ेः- चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
कान होने के बाद कबाड़ में बेचते थे
जांच के दौरान पुलिस ने शेख अहमद के स्वामित्व वाले हुमेरा स्क्रैप कबाड़ गोदाम की भी तलाशी ली। यहां स्टील के डिब्बे से 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के अनुसार यह रकम तुपटाकली सोलर प्लांट से चोरी की गई केबल कबाड़ में बेचने से मिली थी।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महंगी सोलर केबल को जलाकर उसमें से तांबा अलग करते और उसे कबाड़ में बेच देते थे। पुलिस ने 2 हजार मीटर केबल, उपकरण, स्कॉर्पियो और नकद समेत कुल 6.88 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मामले में अन्य साथी की भूमिका की भी जांच जारी है।
Yavatmal solar cable theft two arrested 688 lakh goods seized maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 10:25 AMदेवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Aug 09, 2026 | 10:09 AMBAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMचंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Aug 09, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














