Gold-Silver Price Today: एक हफ्ते में ₹3500 सस्ता हुआ सोना! जानें दिल्ली-मुंबई से चेन्नई तक के नए रेट्स

Silver Rate Today Delhi Chennai Mumbai: 4 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरट सोना 3500 सस्ता हुआ है। जानें दिल्ली, और मुंबई के ताज़ा रेट्स।
Gold Silver Price Today 4 October 2026
आज 4 अक्टूबर 2026 को सोने चांदी का भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Gold Silver Price Today 4 October 2026: अमेरिका में इस महीने के अंत में होने वाली फेडरल रिजर्व की अहम बैठक से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। 4 अक्टूबर 2026 को लगातार एक दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बीते एक हफ्ते के दौरान 24 कैरट सोना 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना 3200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं, औद्योगिक मांग की सुस्ती के चलते चांदी की कीमतें भी लगातार तीसरे दिन स्थिर बनी हुई हैं।

राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी 2,35,000 रुपये के स्तर पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ सबसे महंगी बनी हुई है। बुलियन एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार की नजरें केविन वॉर्श की अगुआई में होने वाली US फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

देश के 10 प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में क्या स्थिति है, यह जानने के लिए शहरवार रेट पर नजर डालना जरूरी है।

स्थानीय बाजार में शुद्धता और अन्य शुल्क के आधार पर अंतिम कीमत अलग हो सकती है। निचे दी गई सूची में देखें देश के 10 बढ़े शहरों में सोने के क्या रेट्स हैं:

Gold Silver Price Today 4 October 2026
NPS खाता खोलना हुआ बेहद आसान, अब घर बैठे UPI के जरिए सिर्फ 250 रुपये में खुलेगा अकाउंट; जानिए पूरा प्रोसेस

लगातार तीसरे दिन चांदी के भाव स्थिर

चांदी की कीमत में 1 अक्टूबर को 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। इसके बाद से लगातार तीन दिनों से चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अगर हम बात करें दिल्ली की तो यहां आज एक किलो चांदी 2,35,000 रुपये के भाव पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। यानी इन चार बड़े शहरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

फेड की बैठक में क्या फैसला हो सकता है?

बुलियन मार्केट की नजरें अब फेडरल रिजर्व की महीने के अंत में होने वाली बैठक पर टिकी हैं। पहले बाजार में यह उम्मीद थी कि फेड चेयरमैन केविन वॉर्श 28 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार ब्याज दर बढ़ा सकते हैं।

हालांकि, हालिया महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम आने के बाद ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना कमजोर हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत में अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना करीब 70 फीसदी मानी जा रही थी, जो अब घटकर करीब 22 फीसदी रह गई है। ऐसे में बाजार में यह अनुमान बढ़ा है कि फेड इस बैठक में ब्याज दरों को मौजूदा स्तर पर बनाए रख सकता है।

Gold Silver Price Today 4 October 2026
ज्वाइंट बैंक खाते में एक की मौत के बाद पैसों का क्या होता है? जानिए निकासी पर क्या कहते हैं RBI के नियम

फेड के फैसले से तय होगी सोने की अगली चाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की कीमत की दिशा काफी हद तक फेडरल रिजर्व के फैसले पर निर्भर कर सकती है।

अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो सोने की कीमतों पर बना दबाव कुछ कम हो सकता है। हालांकि, अंतिम रुख फेड के फैसले और उसके बाद बाजार की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com