Gold-Silver Price Today: 24K और 22K सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट; चेक करें अपने शहर का आज का भाव

Gold Rate Today 3 October 2026 Delhi: 3 अक्टूबर को देश में 24K और 22K सोने की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,460 प्रति 10 ग्राम पहुंचा। देखें मुंबई-कोलकाता तक की रेट लिस्ट।
Gold Rate Today 3 October 2026
आज 3 अक्टूबर 2026 को सोने का भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Aaj ka Gold Rate 24 Carat: देशभर के सर्राफा बाजारों में 3 अक्टूबर 2026 की सुबह सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही श्रेणियों के सोने के भाव में आज बढ़त दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना उछलकर 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,290 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है और देश में आज चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

दिल्ली में सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

मुंबई और कोलकाता में गोल्ड रेट

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत एक जैसी है। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

Gold Rate Today 3 October 2026
Gold-Silver Price Crash: दुनिया में तनाव के बीच क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम? जानिए गिरावट की प्रमुख वजहें

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में क्या है भाव?

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी दोनों कैरेट के सोने के भाव चेन्नई के बराबर हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,50,290 रुपये और 22 कैरेट 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देखें देश के 10 बढ़े शहरों के आज सोने के रेट की सूची

HSBC ने सोने के अनुमान में की कटौती

रॉयटर्स के मुताबिक, HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत के अनुमान को कम किया है। बैंक ने 2026 के लिए औसत अनुमान 4,490 डॉलर प्रति औंस और 2027 के लिए 4,825 डॉलर प्रति औंस किया है।

HSBC का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, अगर कीमतों में बड़ी गिरावट आती है और भाव करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस या इससे नीचे पहुंचता है, तो केंद्रीय बैंक फिर से सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं।

चांदी का भाव भी हुआ कम

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.36 डॉलर प्रति औंस रही। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी का भाव रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।

Gold Rate Today 3 October 2026
8th Pay Commission: क्या सच में बढ़कर ₹46,000+ हो जाएगी न्यूनतम बेसिक पे? जानिए सैलरी का पूरा गणित

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव में रोजाना बदलाव हो सकता है। स्थानीय सर्राफा बाजार का रेट और ज्वेलरी शॉप पर मिलने वाला अंतिम खरीद मूल्य अलग हो सकता है।

इसलिए गहने खरीदने से पहले उस दिन का ताजा भाव जरूर जांच लें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज, GST और दूसरे शुल्क की जानकारी भी दुकानदार से पहले ही लेनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com