NPS खाता खोलना हुआ बेहद आसान, अब घर बैठे UPI के जरिए सिर्फ 250 रुपये में खुलेगा अकाउंट; जानिए पूरा प्रोसेस

NPS Tatkal Account Opening: अब NPS अकाउंट खोलना हुआ बेहद आसान। सिर्फ 250 रुपये में घर बैठे यूपीआई के जरिए करें शुरुआत। जानें कैसे भीम ऐप से मिनटों में पूरा करें प्रोसेस।
NPS Tatkal UPI Account Opening
NPS खाता खोलना हुआ बेहद आसान(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HighLights:

  • यूपीआई ऐप के माध्यम से आसानी से खोला जा सकता है NPS अकाउंट।

  • सिर्फ 250 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ कर सकते हैं शुरुआत।

  • SBI, HDFC और ICICI Bank के ग्राहकों के लिए सुविधा उपलब्ध।

NPS Tatkal UPI Account Opening: नेशनल पेमेंट सिस्टम (एनपीएस) में अकाउंट खोलना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। 'एनपीएस तत्काल' के तहत केवाईसी वेरिफाइड बैंक अकाउंट के जरिए यूपीआई ऐप के माध्यम से एनपीएस अकाउंट ओपेने किया जा सकता है। इसके साथ ही यूपीआई के माध्यम से अंशदान भी किया जा सकता है। गुरुवार से यह सुविधा कर दी गई है।

नेशनल पेमेंट सिस्टम तत्काल में वही बैंक अकाउंट इस्तेमाल किया जाएगा, जो केवाईसी से वेरिफाइड हो। इसलिए जिस बैंक खाते को कस्टमर भीम ऐप से जोड़ रहा है, उसका मोबाइल नंबर और बैंकिग डिटेल्स सही होना जरूरी है।

नेशनल पेमेंट सिस्टम में सबसे बड़ा सुधार

भीम ऐप में बैंक खाता जोड़ने के लिए बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाली सिम का इस्तेमाल करना होता है। एनपीसीआई के मुताबिक, भीम ऐप में पहले बैंक अकाउंट लिंक किया जाता है और उसके बाद यूपीआई लेनदेन की सुविधा मिलती है।

नेशनल पेमेंट सिस्टम तत्काल में सबसे बड़ा सुधार यह है कि नया अकाउंट खोलने के लिए कस्टमर को पहले अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत कम होगी।

पहले एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन और केवाईसी प्रोसेस पूरी करने के बाद परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जारी होती थी। इसके लिए केवाईसी और पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट की जरूरत होती थी।

इन 4 चरणों में खुलेगा NPS अकाउंट

  • सबसे पहले भीम ऐप डाउनलोड करें। फिर बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद 'Tatal NPS' सेलेक्ट करें।

  • यहां अपना जन्मतिथि इंटर करें। इसके बाद अपना केवाईसी वेरिफाइड बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें।

  • फिर पहले अंशदान के तौर पर कम से कम 250 रुपये जमा करना होगा।

  • केवाईसी पूरी होने के बाद परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जारी की जाएगी।

250 रुपये से निवेश की शुरुआत

नेशनल पेमेंट सिस्टम में अकाउंट खोलने के लिए मिनिमम शुरुआती योगदान 250 रुपये है। यानी कोई भी ग्राहक छोटी रकम के साथ भी अपने रिटायरमेंट खानते की शुरुआत कर सकता है। एनपीएस तत्काल में ये सुविधा लागू रहेगी।

NPS Tatkal UPI Account Opening
मुश्किल दौर में भी कैसे कायम रहेगी देश की रफ्तार? वित्त मंत्रालय ने दिया कम लागत, बेहतरीन क्वालिटी का मंत्र

NPS से कौन जुड़ सकता है?

नेशनल पेमेंट सिस्टम के 'ऑल सिटिजन मॉडल' में सभी को इससे जुड़ने की सुविधा है। हालांकि, एनपीएस तत्काल के जरिए अकाउंट खोलने के लिए फिलहाल वही ग्राहक पात्र होंगे, जिनके बैंक इस सुविधा से जुड़े है। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस से जुड़े हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com