सोने की खरीदारी का सुनहरा मौका! गांधी जयंती पर सोने-चांदी के दाम टूटे, जानें दिल्ली से मुंबई तक की रेट लिस्ट

Silver Price Today: 2 अक्टूबर (गांधी व शास्त्री जयंती) को सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24K सोना 1,49,400 और चांदी 2,34,900 प्रति किग्रा पर है। देखें रेट।
Gold Rate Today 2 October 2026 Delhi Mumbai
गांधी जयंती पर सोना- चांदी हुआ सस्तासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Gold Rate Today 2 October 2026 Delhi Mumbai: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत या 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट आई है।

इसी तरह चांदी की कीमत भी घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका में कमजोर महंगाई आंकड़ों के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना घटी है, जिससे वैश्विक बाजार में सोने को सहारा मिला है।

गांधी जयंती पर सोने की चमक पड़ी फीकी

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कीमतों में आए बदलाव पर नजर डालना जरूरी है। 2 अक्टूबर के दिन देश में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये बढ़ा था। हालांकि, पूरे सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमत करीब 2,800 रुपये यानी लगभग 2 फीसदी नीचे आ चुकी है।

जाने देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के क्या रेट हैं

Gold Rate Today 24 Karat City Wise
आज सोने का भाव 24 कैरेट शहर के हिसाब सेसोर्स- AI

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,165.29 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। अमेरिका से आए महंगाई के आंकड़े कमजोर रहने के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद कम हुई है।

इसका असर वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला। बता दें कि सोने और चांदी के घरेलू भाव केवल भारत के बाजार की स्थिति से तय नहीं होते। अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर, ब्याज दरों और दूसरे वैश्विक आर्थिक हालात का भी इन पर असर पड़ता है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Rate Today 2 October 2026 Delhi Mumbai
गांधी जयंती पर सोने की कीमत में गिरावटसोर्स-सोशल मीडिया

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कितना है भाव?

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में भी इतने ही दाम

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।

Gold Rate Today 2 October 2026 Delhi Mumbai
त्योहारों से पहले GST कलेक्शन में बंपर उछाल! सितंबर में 14.7% बढ़कर ₹2.04 लाख करोड़ पार

HSBC ने घटाया सोने का अनुमान

रॉयटर्स के मुताबिक, HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अपना अनुमान कम किया है। तो वहीं बैंक ने 2026 के लिए औसत भाव 4,490 डॉलर प्रति औंस और 2027 के लिए 4,825 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है।

तो वहीं HSBC के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमत पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, अगर भाव गिरकर करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस या इससे नीचे पहुंचता है तो केंद्रीय बैंक दोबारा सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं।

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। 2 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। जिससे इस साल जनवरी में देश में चांदी का भाव करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com