Gold Silver Price Drop Today 30 September: पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण सोने की चमक फीकी पड़ी है।
पिछले तीन दिनों के भीतर 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 3,890 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 3,560 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के चलते सितंबर महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में आज एक किलो चांदी 2,39,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से मंडराते महंगाई के खतरे और मजबूत होते डॉलर के कारण निवेशकों का रुझान सोने से हट रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी सर्राफा बाजार पर आगे भी दबाव बनाए रख सकती है।
चांदी के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद बुधवार, 30 सितंबर को मामूली गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गई है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी भाव पर कारोबार कर रही है। इससे पहले 28 सितंबर को चांदी के दाम में 5,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई थी, जबकि उससे पहले लगातार तीन दिन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत नहीं मिलने से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयानों के बीच कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ रही है।
महंगाई को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति पर बाजार की नजर है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के महंगाई पर फोकस की बात कहने के बाद ब्याज दरों को लेकर अटकलें तेज हुई हैं।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की स्थिति में सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती भी सोने की कीमतों के लिए चुनौती बन सकती है।