

Gold-Silver Price Today: अक्टूबर महीने की शुरुआत सोने की कीमतों में तेजी के साथ हुई है। एक अक्टूबर की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली। Bullions.co.in के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। बाजार में कम कीमत पर खरीदारी बढ़ने से सोने की मांग मजबूत हुई और इसके चलते घरेलू बाजार में कीमतों को सहारा मिला।
दिल्ली के अलावा देश दूसरे बड़े शहरों में सोने की कीमत की बात करें, तो मुंबई और कोलकाता में आज सोने की कीतमों में तेजी देखी जा रही है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना 1,49,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
वहीं, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने की घरेलू कीमतों पर स्थानीय मांग के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान का भी असर पड़ता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4152. 86 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें कई कारणों से प्रभावित होती हैं। इनमें वैश्विक बाजार की स्थिति स्थानीय मांग और निवेशकों की खरीदारी प्रमुख हैं।
सोने में तेजी के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। एक अक्टूबर की सुबह चांदी गिरकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 60.18 डॉलर प्रति औंस रही। बता दें कि इसी साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। उस समय चांदी का भाव करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया था।