Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना हो रहा है सस्ता, जल्द से जल्द लपक लें ये मौका

गुरूवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली थी, इस दिन सोने की कीमत 700 रुपये तक घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह गई थी। कल 99.9 प्रतिशत वाले शुद्ध सोने की कीमत में पिछले सत्र में 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 15, 2024 | 12:00 PM

सोने की कीमत (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : गुरूनानक जयंती के अवसर आज कमोडिटी बाजार का कारोबार बंद है, हालांकि शाम 5 बजे से बाजार का दूसरा सत्र शुरू होने वाला है। फिलहाल आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी ट्रेड नहीं कर रहा है, लेकिन इस खबर के माध्यम से आप आज के सोने और चांदी के दाम जान सकते हैं। धनतेरस के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर लवर्स के अच्छे दिन शुरू हो गए है, क्योंकि पिछले 10 दिनों में इसकी कीमत 6 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पीछे का कारण डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव भी जीतना है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत और रुपये में गिरावट आने के कारण सोने की चमक में भी कमी आयी है। 5 नवंबर को सोने के दाम 10 दिन के बाद करीब 5000 रुपये तक सस्ते हुए हैं।

गुरूवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली थी, इस दिन सोने की कीमत 700 रुपये तक घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह गई थी। कल 99.9 प्रतिशत वाले शुद्ध सोने की कीमत में पिछले सत्र में 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की भी कीमत हुई कम

सोने के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली चांदी के दाम में भी बीते कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। चांदी की कीमत 2310 रुपये लुढ़ककर 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम तक रह गई है, जबकि ये पिछले सत्र में 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि सोने की कीमत में चौथे दिन से लगातार गिरावट जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा और 25556 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार: सेंसेक्स 1,119 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,400 पर, IT शेयरों ने बढ़ाई चिंता

CleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर

Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 836 और निफ्टी 235 अंक टूटा

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- आज शेयर मार्केट में नहीं होगा कोई कारोबार, 10 दिनों मे केवल 4 दिन शुरू रहेगा बाजार

दिल्ली के सराफा बाजार के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम में 100 रुपये की बढ़त देखने को मिली है, ये बढ़कर 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। अगर लोकल कीमत की बात की जाए तो 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में भी कमी दर्ज की गई है और अब ये नीचे गिरकर 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। इसके साथ ही 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 110 रुपये की बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद ये चढ़कर 75,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम पर पहुंच गया है।

Gold rate decreasing in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 12:00 PM

Topics:  

  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.