Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी गिरा भाव; अब सिर्फ इतना है रेट

Gold-Silver Rate: कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही भारत में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो गई है। इस समय के दौरान सोने और चांदी की मांग में काफी तेजी रहती है। अब खरीदारों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 18, 2025 | 08:55 PM

सोने-चांदी का भाव,(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold And Silver Price Update: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 18 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 400 रुपए गिरकर 99,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,00,023 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपये के ऑल टाइम हाई को छुआ था।

सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज यह 883 रुपये लुढ़कर 1,14,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को सिल्वर 1,14,933 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,01,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,180  रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो सोमवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,01,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

सम्बंधित ख़बरें

Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!

Gold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में लगी आग, सिल्वर फिर 2.50 लाख के पार; जानें इस हफ्ते कितना बढ़ा भाव

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,01,330 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,01,180 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,01,180 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,01,180 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

ये भी पढ़ें: कार या बाइक खरीदने का है प्लान…तो कर लें थोड़ा सा इंतजार, GST रेट कटने से सस्ती होंगी गाड़ियां

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Gold and silver rate update today 18th august gold cheaper by rs 400 know the detailss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.