Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, ₹3500 गिरा चांदी का भाव; ये रहा आज का लेटेस्ट रेट
Gold And Silver Today Price: त्योहारी सीजन के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलने लगी है। आज मंगलवार को इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में कमी आई है।
- Written By: मनोज आर्या
सोने-चांदी का भाव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 4 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10 ग्राम गोल्ड 861 रुपये लुढ़क कर 1,19,916 रुपये पर कारोबार करने लगा। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,777 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज यह 3,500 रुपये सस्ता होकर 1,45,800 रुपये प्रति किलोग्राम आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,49,300 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|
| चेन्नई | ₹1,22,720 | ₹1,13,000 |
| मुंबई | ₹1,22,170 | ₹1,12,450 |
| दिल्ली | ₹1,22,320 | ₹1,12,600 |
| कोलकाता | ₹1,22,170 | ₹1,12,450 |
| बैंगलोर | ₹1,22,680 | ₹1,12,450 |
| हैदराबाद | ₹1,22,680 | ₹1,12,450 |
| केरल | ₹1,22,680 | ₹1,12,450 |
| पुणे | ₹1,22,480 | ₹1,12,450 |
| अहमदाबाद | ₹1,22,730 | ₹1,12,500 |
क्यों घट रहा है सोने-चांदी का भाव?
हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कुल मिलाकर डॉलर की मजबूती, मंहगाई के असर और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी के बाजार में हल्का दबाव महसूस किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और EPFO ने मिलाया हाथ, पेंशनधारकों को अब घर पर ही मिलेगी ये खास सुविधा
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की मांग रहती है।
