Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड स्तर पर सोना, चांदी ₹1,17,000 के पार; ये रहा आज का भाव

Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है। जहां दोनों महंगे धातुओं ने नया ऑलटाइम हाई बनाया है। खरीदारी से पहले यहां देखें रेट।
Gold And Silver Rate
सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 622 रुपये की छलांग लगाकर 1,01,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। इस तेजी के साथ यह अब तक के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है।

सोने की इतर चांदी की कीमत की बात करें तो यह 1,240 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,110 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपये रही थी। बता दें कि चांदी का यह ताजा अपना नया रिकॉर्ड बना चुका है। इससे पहले 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल हाई को छुआ था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,02,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो गुरुवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,02,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,02,750 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,02,600 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,02,600 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,02,600 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com