- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Strengthened By Six Paisa Against The Us Dollar
ट्रंप के टैरिफ के बीच मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़कर ₹87.63 पर पहुंचा
Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंता और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने स्थानीय मुद्रा में बढ़त को सीमित कर दिया।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dollar vs Rupee: अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय रुपया गुरुवार को छह पैसे की बढ़त के साथ 87.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, भारतीय उत्पादों पर बुधवार से लागू अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंता और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने स्थानीय मुद्रा में बढ़त को सीमित कर दिया। अमेरिकी सरकार ने कुछ क्षेत्रों को छोड़कर भारतीय निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला। कारोबार के दौरान 87.53 से 87.68 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 87.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की तेजी है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने क्या कहा?
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि अमेरिकी आंकड़ों में कच्चे तेल के भंडार में अपेक्षा से कम गिरावट दिखाए जाने के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार में ब्रेंट तेल की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि निवेशक भारत के खिलाफ अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क के प्रभाव का अब भी आकलन कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! क्या ₹1 लाख के पार जाएगी बेसिक सैलरी? जानें नया अपडेट
1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
ओवरटाइम के नए नियम, अब मनमर्जी से काम नहीं करा सकेंगी कंपनियां; लेबर कोड ने कर्मचारियों को दिए ये अधिकार
डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत फिसलकर 98.07 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 705.97 अंक की गिरावट के साथ 80,080.57 अंक पर जबकि निफ्टी 211.15 अंक फिसलकर 24,500.90 अंक पर बंद हुआ।
मंगलवार को बिकवाल रहे थे विदेशी निवेशक
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, 705 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों के डूब गए ₹4.25 लाख करोड़
घरेलू शेयर बाजार का हाल
घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में मार्केट लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,080.57 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत लुढ़कर 24,500.90 पर रहा। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई।
Indian rupee strengthened by six paisa against the us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे गुट की रणनीति से विदर्भ में बदल सकते हैं समीकरण, कडू के नाम पर मंथन तेज
Apr 28, 2026 | 07:59 AMMP विधानसभा में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित, सदन में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस महिला विरोधी
Apr 28, 2026 | 07:50 AMयूपी के हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, वैन-ट्रक की भिड़ंत में चार बारातियों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर
Apr 28, 2026 | 07:46 AM‘उड़ान योजना’ में विदर्भ की अनदेखी? नागपुर एयरपोर्ट को नहीं मिल रही उड़ानों की बढ़ोतरी
Apr 28, 2026 | 07:46 AMनौकरी से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक एक मंच पर, ‘महाचतुर’ चैटबॉट का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन
Apr 28, 2026 | 07:30 AMठाणे में महायुति में टकराव तेज, बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर लगाया भूमि कब्जे का आरोप
Apr 28, 2026 | 07:18 AMइंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Apr 28, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM














