सोने की कीमतों में तेजी, चांदी की चमक भी बरकरार; देखें देश के टॉप शहरों का भाव
Gold-Silver Rate: भारत और अमेरिकी के बीच जारी ट्रेड डील को लेकर अभी तक कुछ अधिकारी रूप से ऐलान नहीं हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, क्योंकि 31 अगस्त आखिरी डेडलाइन है।
- Written By: मनोज आर्या
सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी)
Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, (21 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपड़ेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जो एक दिन पहले 1,00,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था, वहीं 22 कैरेट सोना आज 91,690 रुपये और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 75,020 रुपये के भाव से बिक रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के ताजा भाव की बात करें तो यह 91,840 रुपये पर कारोबर कर रहा है। बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का ताजा रेट 1,00,030 रुपये की दर से बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो यह कोलकाता, हैदरबाद, बेंगलुरू और चेन्नई 91,690 रुपये के रेट से मिल रहा है।
पटना में आज सोने का भाव
देश के अन्य शहरों जैसे की जयपुर, अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,180 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना अहमदाबाद में 91,840 रुपये पटना में 91,740 रुपये प्रति 10 की दर से बिक रहा है। भारत और अमेरिकी के बीच जारी ट्रेड डील को लेकर अभी तक कुछ अधिकारी रूप से ऐलान नहीं हुआ है। निवेशकों की नजर टैरिफ की समय सीमा 1 अगस्त तय किए जाने और उससे पहले दुनियाभर के देशों के साथ हो रही ट्रेड डील के ऊपर है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवार्ड लुटनिक ने कहा है कि वे यूरोपीय यूनिय के साथ ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक है।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया में ईंधन की कीमतों में आग, भारत में 3 रुपये की वृद्धि, जानें ग्लोबल आंकड़ों के मुकाबले कहां खड़ा है देश
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के आगे बेदम हुआ सोना-चांदी, एक झटके में 11,700 रुपये तक घटे रेट
आम आदमी की जेब पर दोहरी मार! कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल, अप्रैल में 8.3% पहुंची थोक महंगाई
Explainer: आजादी से अब तक…कैसे ₹3 से ₹95 तक पहुंचा डॉलर का सफर, जानें कब-कब और क्यों गिरा हमारा रुपया?
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: बिना डेबिट कार्ड भी ATM से निकाल सकते हैं कैश, जान लीजिए ये आसान तरीका
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।
