Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी जारी, चांदी की चमक भी हुई तेज; देखें आज का भाव

Gold-Silver Rate: दुनिया में जारी भू-राजनीति संघर्षों के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रूख कर रहे हैं। यहीं कारण हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Gold And Silver Rate Update 2 September
सोने और चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ सोने औ चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को पूरे देश में गोल्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट देखी गई। गोल्ड में लगातार हो रही तेजी का कारम दुनियाभर में फैली भू-राजनीतिक अनिश्चितता, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं और ट्रंप को लकर चल रही कानूनी बहस को माना जा रहा है।

इन कारणों से निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। गोल्ड और सिल्वर ऐसी संपत्तियां हैं जिनका रिटर्न फिक्स नहीं होता। हालांकि, जब मार्केट में अनिश्चितता है तो लोi इन्हें ज्यादा खरीदतें हैं। अगर इस दौरान आप भी सोना खरीदने की योजना बना हैं तो आइए जानतें हैं आपके शहर में आज सोने का क्या भाव है?

आज कितना महंगा हुआ सोना?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 2 सितंबर को सुबह 9:06 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,240 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोना 96,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी (999 फाइन) की कीमत 1,24,720 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 97,400 रुपये 1,06,240 रुपये
जयपुर 97,400 रुपये 1,06,240 रुपये
पटना 97,300 रुपये 1,06,140 रुपये
कोलकाता 97,060 रुपये 1,05,890 रुपये
अहमदाबाद 97,300 रुपये 1,06,140 रुपये
मुंबई 97,060 रुपये 1,05,890 रुपये
हैदराबाद 97,060 रुपये 1,05,890 रुपये
चेन्नई 97,060 रुपये 1,05,890 रुपये
बेंगलुरु 97,060 रुपये 1,05,890 रुपये

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com