Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से नीचे उतरा सोना, चांदी में अभी भी बढ़ोतरी जारी; देखें आज का भाव
Gold-Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें सोमवार को हल्की नरमी के साथ खुलीं। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ $3,633.86 प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी में हल्की तेजी देखी गई।
- Written By: मनोज आर्या
सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 15 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बाजार के भाव मुताबिक, सोने की कीमतें पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर से थोड़ी नीचे फिसलीं, जबकि चांदी में मामूली बढ़त रही। सोमवार को सोने का हाजिर भाव 1,09,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो पिछले बंद भाव 1,09,370 रुपये से 125 रुपये की गिराट रहा। पिछले हफ्ते सोना 1,09,840 रुपये का नया लाइफटाइम हाई बनाने के बाद इसमें मुनाफावसूली हावी रही।
दूसरी ओर, चांदी 1,28,921 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी, जिसमें 83 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई। चांदी ने भी पिछले हफ्ते 1,29,392 रुपये का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ था और कीमतें अभी भी अपने ऑल टाइम हाई के करीब बनी हुई हैं।
अंतराष्ट्रीय बाजार में नरमी के साथ खुला भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें सोमवार को हल्की नरमी के साथ खुलीं। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ $3,633.86 प्रति औंस पर आ गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 प्रतिशत गिरकर $3,671.30 पर कारोबार कर रहे थे। कुल मिलाकर, सोने में थोड़ी बहुत मुनाफावसूली दिख रही है, लेकिन फेड की संभावित दर कटौती के चलते इसकी तेजी का रुझान बना रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: ITR फाइलिंग की बढ़ी डेडलाइन, 30 सितंबर तक भर सकते हैं आईटीआर? सोशल मीडिया पर दावे में कितनी सच्चाई
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।
