सोने की कीमतों में आई नरमी, चांदी में भी ₹1900 की गिरावट; देखें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप आज सोना या फिर चांदी की खरीदारी करने का मूड बना रहे हैं तो जरूर उससे पहले आज के बाजार का भाव पता कर लें।
- Written By: मनोज आर्या
सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज मंगलवार, (15 जुलाई) को सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 339 रुपये गिरकर 97,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इसका दाम 98,303 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,867 रुपये घटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को 99,454 रुपये का ऑल टाइम हाई को छुआ था।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए आज सोने-चांदी का ताजा भाव
ये भी पढ़ें: थोक महंगाई में बड़ी गिरावट, 20 महीनें के निचले स्तर पर WPI; आम जनता पर क्या असर
अमेरिकी के साथ कई देशों का ट्रेड डील जारी
गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों के साथ इस समय अमेरिका का ट्रेड डील जारी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी बेस टैरिफ लगाने की घोषणा की थ। इसके साथ ही उन्होंने 50 फीसदी एक्स्ट्रा सीमा शुल्क लगाया था। तीन महीने के लिए लगाए गए उस टैरिफ की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन देशों के साथ व्यापार वार्ता पर समहति नहीं बनती है, उनके ऊपर से अलग से टैरिफ रेट तय होगी और ये 1 अगस्त से लगाया जायगा।
