

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज मंगलवार, (15 जुलाई) को सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 339 रुपये गिरकर 97,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इसका दाम 98,303 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,867 रुपये घटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को 99,454 रुपये का ऑल टाइम हाई को छुआ था।
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों के साथ इस समय अमेरिका का ट्रेड डील जारी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी बेस टैरिफ लगाने की घोषणा की थ। इसके साथ ही उन्होंने 50 फीसदी एक्स्ट्रा सीमा शुल्क लगाया था। तीन महीने के लिए लगाए गए उस टैरिफ की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन देशों के साथ व्यापार वार्ता पर समहति नहीं बनती है, उनके ऊपर से अलग से टैरिफ रेट तय होगी और ये 1 अगस्त से लगाया जायगा।