Gold-Silver Rate: सोने में आई गिरावट, चांदी का भी उतरा भाव; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। आज गुरुवार को इन दोनों महंगे धातुओं का दाम कम हुआ है। यहां देखें लेटेस्ट रेट।
Gold And Silver Rate Today
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, (14 अगस्त 2025) को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 74 रुपये गिरकर 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को यह 1,00,097 रुपये रहा था। वहीं 8 अगस्त को सोना ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई को छुआ था।

सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज गुरुवार को यह 342 रुपये कम होकर 1,14,933 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इससे पहले बुधवार को सिल्वर 1,15,275 रुपये पर रहा था। वहीं 23 जुलाई, 2025 को चांदी ने 1,15,850 रुपये के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।

देश के 4 महानगरों में आज सोने का भाव

देश के टॉप-4 महानगरों में आज सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो मंगलवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,01,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,01, 500 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम  1,01,300 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम  1,01,500 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम  1,01,350 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com