-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Weakened Against Us Dollar Fell 10 Paise To Close At 87 57
डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 10 पैसे टूटकर 87.57 पर हुआ बंद
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dollar vs Rupee: आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के बीच रुपये पर दबाव बढ़ने से गुरुवार को यह शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ 10 पैसे टूटकर 87.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।
इसके अलावा, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क मुद्दे पर अनिश्चितताओं के बीच समग्र नकारात्मक पूर्वाग्रह बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.48 पर प्रति डॉलर खुला। दिन में 87.39 से 87.67 प्रति डॉलर के दायरे में घूमता रहा। अंत में यह 87.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 87.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.82 आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 57.75 अंक चढ़कर 80,597.66 अंक पर और निफ्टी 11.95 अंक की बढ़त के साथ 24,631.30 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
FIIs रहे बिकवाल
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू व्यापक आर्थिक मोर्चे पर साख निर्धारित करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को भारत की साख को स्थिर परिदृश्य के साथ बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दिया। रेटिंग एजेंसी ने मजबूत आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय मजबूती के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता और महंगाई को काबू में लाने के लिए बेहतर मौद्रिक नीति उपायों का हवाला देते हुए 19 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ायी है।
ये भी पढ़ें: Tata Sons में नोएल टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रतन टाटा के बाद बने कंपनी का डायरेक्टर
भारतीय इकोनॉमी पर एसएंडपी का दावा
एसएंडपी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी शुल्क का असर प्रबंधन के दायरे में होगा। भारत पर अगर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाता है तो इससे वृद्धि पर कोई बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है। रेटिंग में यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘‘ बेजान अर्थव्यवस्था” बताया था।
Indian rupee weakened against us dollar fell 10 paise to close at 87 57
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














